फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

Wed, 04 Jan 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
चाहे पुरुष हो या महिला दोनों ही त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए फेशियल करवाते हैं। लेकिन वे इस बात से अंजान होते हैं कि इससे उनकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। जी हां, कई बार फेशियल करवाने के लिए लोग ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं जो उन पर सूट नहीं करता। इसके अलावा ज्यादा फेशियल करवाने से भी त्वचा का निखार बढ़ने के बजाय कम होने लगता है। आइए जानते हैं कि फेशियल के क्या-क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

2 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- कई बार फेशियल करवाने से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ज्यादा फेशियल करवाने से त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है जिस वजह से यह समस्या होती है। फेशियल करवाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है।
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

3 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- फेशियल के लिए प्रयोग की जाने वाली क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में कैमिकल्स मिले होते हैं जिनसे त्वचा रूखी हो जाती है। इससे चेहरे पर खुजली होने लगती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो फेशियल करवाने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें और इसके बाद धूप में निकलने से बचें।

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

4 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- अगर आप पहली बार फेशियल करवा रहे हैं तो बहुत स्ट्रॉन्ग कैमिकल वाली क्रीम का प्रयोग ना करें। इससे आपके चेहरा लाल हो सकता है और सूज भी सकता है।
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

5 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- कुछ लोग दाग और मुहांसों से छुटारा पाना के लिए फेशियल करवाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि फेशियल करवाने से वह ठीक हो जाएंगे, इसका उल्टा असर भी हो सकता है।
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

6 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- कुछ लोगों को ये नहीं पता होता है कि उनकी स्किन किस टाइप की है और वह किसी भी क्रीम से फेशियल करवा लेते हैं। इस वजह से उन्हें चेहरे पर जलन, खुजली आदि की समस्या होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर बनने के लिए करवाते हैं फेशियल तो हो जाइए सावधान! होते हैं ये साइड इफेक्ट

7 of 7
फेशियल के साइड इफेक्ट
- उम्र से पहले फेशियल करवाते हैं तो आपके चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें