फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Peel: महंगे फेशियल जैसा ग्लो चाहिए तो आम के छिलके को फेंके नहीं, यूं करें इस्तेमाल

Fri, 13 May 2022 02:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mango - फोटो : istock
फलों का राजा आम बहुत लोगों की पसंद है। लोग पूरे साल इस फल का इंतजार करते हैं। पके हुए आम का स्वाद तो लाजवाब होता ही है। साथ ही कच्चे फल के रूप में भी आम का बहुत सारा इस्तेमाल है। अचार से लेकर चटनी और सब्जी में इसका प्रयोग हर कोई करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे और पके दोनों रूपों में इस्तेमाल होने वाला आम ंका छिलका भी बड़ा गुणकारी होता है। इसको चेहरे पर लगाने से दमकती त्वचा पाई जा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Mango Face Pack
अगर आप गर्मियों के मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा देखभाल करना चाह रही हैं तो आम का इस्तेमाल करें। लेकिन आज हम आम नहीं बल्कि इसके छिलके के प्रयोग के बारे में बता रहे हैं। जिससे चेहरे पर चमक आ जाएगी। अगर गर्मियों के मौसम में धूल मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरा चिपचिपा सा हो जाता है। तो आम के छिलके को लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
open pores - फोटो : pixabay
चेहरे पर ओपन पोर्स बहुत ज्यादा दिखते हैं और सुंदरता को बिगाड़ते रहते हैं। तो आम के छिलके को फ्रिज में रख दें। फ्रिज से निकालकर इन छिलकों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़कर मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे पर दिख रहे बड़े पोर्स ढंकने लगेंगे। और त्वचा खूबसूरत दिखेगी। 

4 of 6
tanning - फोटो : istock
धूप की टैनिंग को कम करे आम
तेज धूप और गर्मी से त्वचा पर टैनिंग हो गई है। यानी की त्वचा काली पड़ गई है। जो कि बहुत सारे लोगों को हो जाती है। तो आम के छिलके का इस्तेमाल कर छुटकारा पाएं। इसके लिए आम के छिलके को लेकर पीस लें। फिर इसमे दही मिक्स कर दें। अब इस गाढ़े से पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। दस से पंद्रह मिनट बात चेहरे को धो लें। लगातार दस दिनों तक लगाने से टैनिंग की समस्या का निदान हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
mango
दाग-धब्बों से दिलाएगा छुटकारा
चेहरे पर दाग-धब्बे बहुत सारे लोगों को हो जाते हैं। जिसे दूर करने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप बस आम के छिलके से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आम के छिलके के ऊपर शहद की कुछ बूंदों को गिराकर चेहरे पर रगड़ें। हल्के हाथों से मसाज कर करीब पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना इस रूटीन को फॉलो करने से चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mango - फोटो : सोशल मीडिया
नेचुरल स्क्रब बनाकर करें तैयार
आम के छिलके से नेचुरल स्क्रब भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। खास बात कि ये चेहरे और शरीर दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। बस आम के छिलके को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमे कॉफी पाउडर मिला कर स्क्रब तैयार करें। आप चाहे तो इसमे स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए नारियल के तेल की कुछ बूंदे डाल सकती हैं। इससे चेहरे पर स्क्रब करने से त्वचा में निखार आ जाएगा। 

यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। त्वचा पर किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें