फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: इस तरह से बालों में लगाएंगी तेल तो होगा नुकसान, जानें लगाने का सही तरीका

Tue, 18 Jan 2022 05:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hair oil
सर्दियों के मौसम में त्वचा की तरह ही बालों की त्वचा या स्कैल्प भी बिल्कुल रूखी हो जाती है। ऐसे में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है। कुछ लोगों का कहना है कि बालों में तेल गर्म कर लगाने से ये जल्दी जड़ों में सोखता है। अगर आप भी ऐसा सोच कर बालों में गर्म तेल लगाती हैं तो इन बातों का जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि कई बार गर्म तेल लगाने से ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। जानें बालों में गर्म तेल लाने का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 6
hair oil
बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि बालों में गर्म तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे बाल सफेद हो जाते हैं। इस तरह की भ्रांति को दूर करने की जरूरत है। दरअसल, बालों में तेल गर्म कर लगाने की इच्छा है तो वो केवल हल्का सा गुनगुना हो। इतना कि उसका ठंडापन मर जाए। इससे ज्यादा गर्म तेल बालों की सेहत को नुकसान ही पहुंचाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
हेयर - फोटो : Istock
अगर आप बालों की ड्राईनेस दूर करने के चक्कर में ज्यादा गर्म तेल लगा रही हैं। तो जान लीजिए कि तेल को गुनगुना कर ही बालों में लगाएं। इससे ज्यादा गर्म तेल के पोषक तत्व मर जाते हैं। ऐसे में ये तेल लगाने से बालों को कोई फायदा नहीं होने वाला। ये केवल एक तरह की समय की बर्बादी ही है। 

4 of 6
HAIR - फोटो : Istock
बालों की स्कैल्प पर गर्म तेल लगाने से इस पर बुरा असर पड़ता है। अगर बाल ऑयली हैं तो स्कैल्प पर गर्म तेल लगाने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।
बालों पर हमेशा बहुत ही हल्का सा गुनगुना तेल ही लगाएं। अगर आप गर्म तेल बालों पर लगाएंगी तो इससे बाल खराब हो सकते हैं। क्योंकि ये ड्राईनेस दूर करने की बजाय और भी ज्यादा इसे रूखा और बेजान बना सकते हैं। वहीं गर्म तेल के इस्तेमाल से बाल कमजोर होकर टूटना शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों की जड़ों में कभी भी गर्म चीजों का इ्स्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप गर्म पानी से बाल धोती हैं तो उसे भी फौरन बंद कर देने में भलाई है। क्योंकि यहीं आदतें बालों को सर्दियों में खराब करने का काम करती हैं और डैंड्रफ को बढ़ाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें