फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2023 : मेकअप से पहले स्किन को ऐसे करें तैयार, लंबे समय तक दिखेंगी फ्रेश

Sat, 22 Apr 2023 01:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हमको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे आपको मेकअप करने के पहले ध्यान में रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care - फोटो : istock
Eid 2023 : ईद का दिन हर व्यक्ति के लिए बेहद खास और अहम होता है। इसके लिए हर कोई अभी से तैयारियों में जुटा है। अगर बात करें महिलाओं की उन्होंने ईद के हिसाब से अभी से आउटफिट तक सिलेक्ट कर लिया है। इसके साथ ही लड़कियों का तो ये भी तय है कि उन्हें किस आउटफिट के साथ कैसा मेकअप करना है। हर टाइप की स्किन के लिए अलग तरीके से मेकअप करना चाहिए। त्योहारों पर हर लड़की चाहती है कि उसका मेकअप परफेक्ट हो।

अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो इसके लिए मेकअप करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हमको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे आपको मेकअप करने के पहले ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगीं तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। वहीं इन बातों का ध्यान रखने के बाद आपका मेकअप काफी नेचुरल दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Ice - फोटो : pixabay
स्किन पर लगाएं बर्फ

अगर आप मेकअप करने से पहले बर्फ से चेहरे की सिकाई करेंगी तो इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। ऐसा करने से चेहरे की सूजन भी कम हो जाती है। अगर आप मेकअप करने के पहले बर्फ अप्लाई करेंगी तो इससे चेहरे से ज्यादा ऑयल भी नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
SKIN CARE
मेकअप से पहले करें चेहरा साफ

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें। इसके लिए कच्चे दूध को रुई में लेकर चेहरा साफ करें और फिर फेसवॉश करें। 

4 of 5
lips
होठों को करें स्क्रब 

लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को अच्छे से स्क्रब कर लें। आप टूथपेस्ट की मदद से भी ऐसा कर सकती हैं। इसके बाद होठों पर लिपबाम लगाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाने से ये लंबे समय तक टिकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care
चेहरे पर लगाएं मॉइश्चराइजर

हर किसी को मेकअप के साथ अच्छे बेस की जरूरत होती है। ऐसे में आप त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। मेकअप करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसकी मात्रा कम हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें