फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care : बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं आलू के छिलके, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Thu, 20 Apr 2023 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने बालों का ध्यान रखने के लिए हजारों रुपये लगा चुके हैं लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिल रहा तो आइए आपको बालों में आलू के छिलके का इस्तेमाल करना सिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
potato peel
Hair Care : आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर घर में तकरीबन रोज बनाई जाती है। लगभग सभी लोगों को ये पसंद भी आती है। आलू में प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी -6, नियासिन और थियामिन समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आलू का इस्तेमाल करके इसके छिलकों को लोग फेंक देते हैं। आलू के पोषक तत्वों के बारे में तो हम सभी को पता होता है, पर क्या आप जानते हैं कि आलू के छिलकों में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

बालों के लिए आलू छिलके बालों के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। तो अगर आप भी अपने बालों का ध्यान रखने के लिए हजारों रुपये लगा चुके हैं लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिल रहा तो आइए आपको बालों में आलू के छिलके का इस्तेमाल करना सिखाते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हेयर मास्क बनाने के लिए सामान

1 कप आलू के छिलके
2 चम्मच शहद
1 चम्मच एलोवेरा जेल
विज्ञापन

3 of 6
Hair Care
ऐसे बनाएं छिलकों से हेयर मास्क

आलू के छिलके से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छे से धो लें।  अब इसे अच्छे से 10 मिनट तक उबालने के बाद छिलकों को पानी से अलग कर अच्छे से मैश कर लें। आखिर में इसमें शहद और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके मास्क को अपने बालों में लगाएं। जल्द ही आपको फायदा दिखने लगेगा।

4 of 6
mehendi powder

हेयर कलर बनाने के लिए समान

1 बाउल हिना पाउडर
2 बड़ा चम्मच आलू के छिलके का पाउडर
1 चम्मच सेब का सिरका
विज्ञापन

5 of 6
apple cider vinegar - फोटो : istock
ऐसे बनाएं हेयर कलर

आलू के छिलकों से हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में हिना पाउडर और आलू के छिलके डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें सेब का सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस हेयर कलर को बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें पानी नहीं मिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hair Care - फोटो : istock
ऐसे करें इस्तेमाल

आलू के छिलकों से बनें हेयर कलर को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें। अब जरूरत से मुताबिक हेयर कलर निकालकर घोल बना लें। ब्रश की मदद से इसे बालों पर अलग-अलग करके लगाएं। तीन से चार घंटे सूखने के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें