फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : खाने को टेस्टी बनाने के अलावा खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आते हैं ये 5 मसाले

Mon, 16 Jan 2023 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय मसाले - फोटो : istock
Beauty Tips : भारतीय किचन में मसालों का काफी महत्व होता है। ये मसाले खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि, इन्हीं में शामिल कुछ मसाले ना सिर्फ आपकी स्किन बल्कि साथ में बालों को भी हेल्दी बनाते हैं। इतना ही नहीं ये मसाले आपको खूबसूरत बनाने में भी मददगार हैं। इसी के चलते आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तकरीबन सभी घरों में पाए जाते हैं।

सबसे खास बात ये है कि, इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।  जिस वजह से इसका इस्तेमाल हर उम्र के लोग कर सकते हैं। अगर आप भी इन मसालों का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करेंगें तो आपका पार्लर और ब्यूटी प्रोडक्ट का खर्चा भी बचेगा। अब देर ना करते हुए आइए आपको बताते हैं इन मसालों के नाम और इनको इस्तेमाल करने का सही तरीका।


 
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो
हल्दी

ये एक ऐसा मसाला है जो हर किसी के घर में पाया जाता है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको 2 टीस्पून दही, चौथाई टीस्पून हल्दी, 2 टीस्पून बेसन, 1/2 टेबलस्पून टमाटर का जूस को अच्छे से मिक्स करना है। फिर इस मिक्चर को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
सौंफ - फोटो : pixabay
सौंफ

किसी भी तरह के खाने में अगर सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है तो उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसको लगाने से त्वचा काफी नर्म हो जाती है। इसको लगाने के लिए पहले आप इसका पेस्ट तैयार करेंगें। इसके लिए सबसे पहले 2 टीस्पून सौंफ पाउडर, 2 टेबलस्पून दही, 2 टीस्पून गुलाबजल, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और ठीक 10 मिनट बाद धो लें। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा काफी मुलायम लगने लगेगी।

4 of 6
पुदीना - फोटो : istock
पुदीना

इसका इस्तेमाल आपने गर्मियों में काफी देखा होगा। गर्मियों के वक्त इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। पर क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आपको 1 टेबलस्पून फ्रेश पुदीना पेस्ट, 1 टेबलस्पून शहद को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे और गर्दन पर लगाइये। इससे आपका चेहरा दमक उठेगा।
विज्ञापन

5 of 6
धनिया पाउडर - फोटो : istock
धनिया पाउडर

सब्जी में धनिया पाउडर डालने की बात तो हम सभी ने सुनी है लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ धनिया पाउडर आपके चेहरे के ग्लो को काफी ग्लोइंग बना सकता है। इसके लिए एक कटोरे में 2 टेबलस्पून ताज धनिया (पिसा हुआ), 4-5 बूंदें नींबू का रस, 1 टीस्पून शहद, 1 टेबलस्पून दूध को अच्छे से मिला लें। इसके बाद हफ्ते में एक बार इसे चेहरे पर लगाएं। इसका फर्क आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इलायची - फोटो : Pixabay
इलायची

चाय के साथ-साथ इलायची का इस्तेमाल चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरे में 1 टीस्पून हरी इलायची का पाउडर, 2 टीस्पून शहद, 1/2 टीस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसका एक पेस्ट बन जाएगा। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद इसे धो दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें