फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: सिर्फ 7 दिन करें ये आसान काम, करवा चौथ पर मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

Wed, 01 Oct 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Get Glowing Skin in a Week Step By Step Guide: अगर आप करवा चौथ के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक हफ्ते लग के एक काम कर लें। 
विज्ञापन
1 of 6
सिर्फ 7 दिन करें ये आसान काम, करवा चौथ पर मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी - फोटो : अमर उजाला
How to Get Glowing Skin in a Week Step By Step Guide: करवा चौथ के दिन हर महिला चाहती है कि वो सबसे अलग और खास दिखे। अगर आप भी करवा चौथ के मौके पर खूबसूरत और दमकती हुई दिखना चाहती हैं, तो इसकी तैयारी आपको पहले से ही शुरू कर देनी चाहिए। सिर्फ एक दिन का मेकअप आपकी स्किन को वो नेचुरल ग्लो नहीं दे सकता, जो अंदर से आती है।  

इसके लिए अगर आप एक हफ्ते पहले से कुछ आसान लेकिन असरदार स्किन और ब्यूटी रूटीन फॉलो करें, तो व्रत वाले दिन आपका चेहरा बिना ज़्यादा मेकअप के भी दमक उठेगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एक हफ्ते तक क्या-क्या करना चाहिए जिससे करवा चौथ के दिन आप न सिर्फ सुंदर दिखें, बल्कि खुद को अंदर से फ्रेश और कॉन्फिडेंट भी महसूस करें।
 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरा धोएं - फोटो : Adobe stock
1. चेहरा धोएं

चेहरे को करवा चौथ पर चमकाने के लिए एक हफ्ते तक हर रोज सोने से पहले किसी अच्छे फेसवॉश की मदद से स्किन की डीप क्लीनिंग करें। इसके लिए किसी फेसवॉश या गुलाब जल से हल्के हाथों से चेहरा साफ करें। ध्यान रखें कि जो फेसवॉश आप इस्तेमाल कर रहे हों, वो आपके ही स्किन टाइप का ही हो। ऐसा न करने पर आपको दिक्कत हो सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
भाप लें - फोटो : Instagram
2. भाप लें 

ये आपको रोज करने की जरूरत नहीं है। हफ्ते में 2 बार, 5 मिनट के लिए गर्म पानी की भाप लें ताकि रोमछिद्र खुलें। इससे आपे चेहरे की डीप क्लीनिंग होगी। इसको रोज तो बिल्कुल भी न करें, ऐसा करने से आपकी स्किन डैमेज भी हो सकती है। 

 

4 of 6
स्क्रब से मसाज करें - फोटो : Adobe stock
3. स्क्रब से मसाज करें

वैसे तो हर स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पिसी हुई चीनी और कॉफी लेकर उससे स्किन का स्क्रब करें। इसे चेहरे पर लगाकर पांच मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
फेस मास्क आएगा काम - फोटो : Adobe stock
4. फेस मास्क आएगा काम

फेस मास्क भी बाजार में बेहद आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन यदि आप घरेलू मास्क का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक चम्मच बेसन. चुटकी हल्दी और दूध मिलाएं। अब इसे चेहरे से लेकर गर्दन पर अप्लाई करें। हल्के हाथों से 2-3 मिनट चेहरे पर मसाज करें और फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आखिर में लगाएं मॉइश्चराइजर - फोटो : Freepik.com
5. आखिर में लगाएं मॉइश्चराइजर

सबसे आखिर में अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप मॉइश्चराइजर की जगह अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। तो फेस पर एलोवेरा जेल लगाएं और हल्की मसाज करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें