फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Ubtan: नरक चतुर्दशी से पहले त्वचा में डालें जान, हफ्ते में दो बार घरेलू उबटन लगाकर पाएं ग्लोइंग स्किन

Mon, 29 Sep 2025 01:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Ubtan For Glowing Skin: यदि आप दिवाली के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अभी से एक ऐसे उबटन का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, जो नरक चतुर्दशी के मौके पर उपयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
नरक चतुर्दशी आने से पहले ही हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें ये घरेलू उबटन - फोटो : Adobe stock
Homemade Ubtan For Glowing Skin: यदि आप दिवाली के मौके पर अपने लुक को और भी खास और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो नरक चतुर्दशी के मौके पर इस्तेमाल किया जाने वाला उबटन अभी से उपयोग में ले आएं। ये पारंपरिक घरेलू उबटन न केवल आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार और मुलायम भी बनाता है। 

दिवाली की रौनक में चार चांद लगाने के लिए आप अभी से इस उबटन का नियमित इस्तेमाल शुरू कर सकती हैं, ताकि त्योहार के दिन आपकी त्वचा ताजा, साफ और दमकती हुई नजर आए। ये उबटन आपके चेहरे और गर्दन दोनों के लिए उपयुक्त होता है और त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसलिए इस दिवाली, सौंदर्य और परंपरा दोनों का संगम पाने के लिए उबटन अपनाएं और अपने आप को तैयार करें खास त्योहार के लिए।
विज्ञापन

2 of 6
उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
उबटन बनाने का सामान
  • बेसन
  •  हल्दी
  •  दूध 
  •  चंदन पाउडर
  •  गुलाब जल
  • नींबू (पूरी तरह वैकल्पिक)

 
विज्ञापन

3 of 6
उबटन बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
उबटन बनाने का तरीका

इस उबटन को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो बेसन को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी, दो चम्मच दूध, थोड़ा सा चंदन पाउडर, गुलाब जल मिक्स करें। नींबू का इस्तेमाल तभी करें, अगर ये आपको सूट होता हो। क्योंकि नींबू का इस्तेमाल आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। अब सभी चीजों को लेकर पेस्ट तैयार करें। 

 

4 of 6
लगाने का सही तरीका जान लें - फोटो : Adobe stock
लगाने का सही तरीका जान लें

उबटन लगाने का तरीका भी सरल है। इसके लिए चेहरे, हाथ और पैर को सबसे पहले साफ पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इस उबटन को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। 5 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद इसे गीला करके हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें ताकि त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएं। फिर उबटन सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
चेहरा धोने के बाद क्या करें - फोटो : Adobe stock
चेहरा धोने के बाद क्या करें

उबटन के इस्तेमाल के बाद चेहरे को ऐसे ही नहीं रहने दें। उबटन को साफ करने के बाद अपने चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर के बाद अपने स्किन टाइप के हिसाब से किसी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आपकी त्वचा साफ, निखरी और चमकदार दिखेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

अब जान लेते हैं कि अगर आप अभी से उबटन इस्तेमाल करेंगे तो इसके आपको क्या फायदे मिलेंगे। तो इसकी वजह से त्वचा की गंदगी, मृत कोशिकाएं और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा साफ-सुथरी और दमकती दिखती है, बल्कि दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स और टैनिंग भी कम होती है।
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें