फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर के पांच मेकअप लुक, जिसे देख हो जाएंगे बेबो की सुंदरता के कायल

Sun, 02 Feb 2020 02:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
करीना कपूर इस उम्र में भी खुद को इतना फिट और मेंटेन रखती है। ये बात उनकी तस्वीरों से हमेशा ही जाहिर होती रहती है। इसके साथ ही करीना कपूर का स्टाइल और फैशन सेंस भी कमाल का है। पिछले दिनों बेबो के रेडियो शो पर सारा अली के पहुंचने की बहुत चर्चा थी। जिसमें वो गुलाबी रंग का जंपसूट पहन कर तैयार थीं। गुलाबी रंग के मोनोक्रोम ड्रेस के साथ ही बेबो का मेकअप भी जबरदस्त था। तो चलिए देखें करीना कपूर के पांच मेकअप लुक जो डिस्को पार्टी से लेकर चश्मा पहनने वाली लड़कियों के भी काम आएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
रेडियो शो में गुलाबी रंग के पैंट और शर्ट में पहुंची करीना कपूर का चेहरा बिल्कुल फ्रेश लग रहा है। नेचुरल टोन पिंक लिपस्टिक के साथ नेचुरल पिंक ब्लश और आंखों में ब्राउन और ब्लैक आइशैडो के साथ मेकअप किया गया है। इसके साथ ही आंखों के नीचे की ओर लाइट शेड में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। आईब्रो को डार्क ब्लैक शेड देकर मेकअप को पूरा किया गया है। करीना कपूर का ये मेकअप ग्लैम पार्टी के साथ ही ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए परफेक्ट है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
करीना कपूर का मेकअप हमेशा ही बहुत ही सिंपल और नेचुरल होता है। जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी नजर आती है। अगर आप चश्मा लगाने वाली गर्ल है तो कैसे ग्लैमरस दिखना है ये बात करीना कपूर से सीखें। कैट आई मरून फ्रेम के साथ आंखों में केवल पतला आईलाइनर और काजल लगाया है। साथ में ब्राउन आईब्रो और ड्रेस से मैच करती लिपस्टिक लगाकर करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


 

4 of 5
- फोटो : insatgram
अगर आप किसी नाइट पार्टी के लिए मेकअप टिप्स की तलाश कर रहीं हैं तो करीना कपूर की इस तस्वीर को जरूर देखें। चेहरे पर ग्लिटरी ग्लो लाने के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है। स्मोकी आईज को भी थोड़ा ग्लिटर लुक दिया गया है। साथ में ब्राउन टोन ग्लासी लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा किया गया है।  इस मेकअप की खास बात है कि ये हर ड्रेस के साथ लुक को कांप्लीमेंट करेगा। तो अगर आप किसी नाइट पार्टी मेकअप का आइडिया लेना चाहते हैं तो ये मेकअप परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
करीना कपूर की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी खूबसूत हैं। अगर आप दिन में नेचुरल मेकअप चाहते हैं तो इस तरह से आंखों का मेकअप करना ठीक रहेगा। नेचुरल टोन लिपस्टिक के साथ ही आंखों पर लाइट ब्राउन रंग का बहुत ही समझदारी से इस्तेमाल किया गया है। जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें