करीना कपूर इस उम्र में भी खुद को इतना फिट और मेंटेन रखती है। ये बात उनकी तस्वीरों से हमेशा ही जाहिर होती रहती है। इसके साथ ही करीना कपूर का स्टाइल और फैशन सेंस भी कमाल का है। पिछले दिनों बेबो के रेडियो शो पर सारा अली के पहुंचने की बहुत चर्चा थी। जिसमें वो गुलाबी रंग का जंपसूट पहन कर तैयार थीं। गुलाबी रंग के मोनोक्रोम ड्रेस के साथ ही बेबो का मेकअप भी जबरदस्त था। तो चलिए देखें करीना कपूर के पांच मेकअप लुक जो डिस्को पार्टी से लेकर चश्मा पहनने वाली लड़कियों के भी काम आएंगे।