मानसून के सीजन में हम लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वातावरण में अधिक नमी होने के चलते स्किन चिपचिपी हो जाती है और वह बेजान दिखने लगती है। मानसून के सीजन में अक्सर ये देखने को मिलता है कि नमी और पसीने के चलते त्वचा के छिद्र, तेल और गंदगी से भर जाते हैं। इस कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। इससे कील, मुंहासे, पिंपल्स और रेडनेस चेहरे पर आ जाते हैं। इनके आने से चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। व्यक्ति के चेहरे पर अनेकों दाने निकल आते हैं, जो उसकी त्वचा की चमक को कम कर देते हैं। इससे निजात पाने के लिए व्यक्ति कई उपायों को आजमाता है। उसके बाद भी कोई खास असर नहीं देखने को मिलता। इस कारण मानसून के मौसम में स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको उन घरेलू उपायों को बताने वाले हैं, जिनको अपनाकर आप भी ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।