फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Use Lip Balm: लिप बाम के इस्तेमाल का सही तरीका पता है ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Fri, 03 Jan 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप लिप बाम का सही से इस्तेमाल करेंगे तो आपके होंठ स्वस्थ, मुलायम और हाइड्रेटेड रहेंगे। ऐसे में हम यहां आपको लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
लिप बाम के इस्तेमाल का सही तरीका पता है ? - फोटो : Adobe stock
Right Way To Use Lip Balm: जनवरी का महीना है। ऐसे में सर्दी के मौसम ने हर किसी की हालत खराब की हुई है। सर्द हवाओं के साथ-साथ अब तो कोहरा भी पड़ने लगा है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल सा हो गया है। इस मौसम में हर किसी को अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी खास ध्यान रखना पड़ता है।

त्वचा के अलावा यदि इस मौसम में होंठों का ध्यान सही स न रखा जाए तो होंठ फटने  लगते हैं, जिसकी वजह से लुक अजीब दिखता है। इसी के चलते बाजार में लिप बाम मिलते हैं, जो होठों को मुलायम बनाए रखते हैं। पर, अगर इस लिप बाम का इस्तेमाल गलत तरह से किया जाए तो इसकी वजह से होंठ और भी सूख सकते हैं। यही वजह है कि आज हम आपको लिप बाम इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपके होंठों को इसका फायदा मिल सके। 
विज्ञापन

2 of 6
सबसे पहले होंठों को करें साफ - फोटो : iStock
सबसे पहले होंठों को करें साफ

कभी भी लिप बाम गंदे होंठों पर नहीं लगाना चाहिए। लिप बाम लगाने से पहले अपने होंठों को साफ करें। अगर आपके होंठों पर गंदगी, तेल, या पुरानी लिपस्टिक लगी है, तो उसे हल्के गीले कपड़े या माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें।  
विज्ञापन

3 of 6
करें हल्की स्क्रबिंग - फोटो : iStock
करें हल्की स्क्रबिंग

अगर आपके होंठ ज्यादा फटे या रूखे हैं, तो हल्के एक्सफोलिएटर या सॉफ्ट टूथब्रश से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हट जाएगी और लिप बाम बेहतर तरीके से असर करेगा। स्क्रबिंग के बाद होंठों पर पानी से हल्की सफाई करें। 

4 of 6
अब बारी है लिप बाम की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है लिप बाम की

हल्का स्क्रब करने के बाद अपनी उंगली, लिप बाम ट्यूब, या स्टिक का इस्तेमाल करते हुए होंठों पर समान रूप से लिप बाम लगाएं। ध्यान रखें कि लिप बाम को होंठों पर रगड़ना नहीं है, वरना होंठ खराब हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
मात्रा का रखें ध्यान - फोटो : Freepik
मात्रा का रखें ध्यान

लिप बाम कभी भी बहुत ज्यादा न लगाएं, सिर्फ इतनी मात्रा लें जिससे आपके होंठों पर एक पतली परत बन जाए। इसे लगाते समय होंठों के किनारों तक ध्यान दें, ताकि पूरा एरिया मॉइस्चराइज हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Freepik
इस बात का रखें ध्यान

दिन में 2-3 बार लिप बाम लगाना पर्याप्त है। इसके लिए आप सुबह और रात को सोने का समय तो निश्चित ही रखें। ठंडे या शुष्क मौसम में इसे बार-बार लगाने की जरूरत हो सकती है। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो एसपीएफ युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें ताकि सूरज की किरणों से बचाव हो।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें