Skin Care Tips: मुंहासे त्वचा की एक ऐसी आम समस्या है, जो अक्सर किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव या त्वचा की देखभाल की गलत आदतों के कारण होती है। मुंहासे मुख्य रूप से चेहरे पर होते हैं, और यह आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ सकते हैं।
अगर आप गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या त्वचा को ज्यादा रगड़ते हैं, तो यह मुंहासों का कारण बन सकता है। कभी-कभी, मुंहासे जेनेटिक कारणों से भी हो सकते हैं, यानी परिवार में किसी और को भी यह समस्या हो सकती है। मुंहासों की समस्या अस्थायी होती है, और सही देखभाल और उपचार से यह हल हो सकती है।
यदि आप भी इस परेशानी से काफी परेशान रहते हैं, तो हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से ये परेशानी कम हो सकती है। यदि मुंहासे बहुत गंभीर हैं और घर के उपायों से ठीक नहीं हो रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।