Hair Care Tips: मौसम बदल रहा है, जिसका सीधा असर चेहरे और बालों पर होना बेहद सामान्य है। अक्सर हम सभी स्किन का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन बालों को अनदेखा कर देते हैं, जिस कारण बाल धीर-धीरे रस्सी की तरह हो जाते हैं।
तो अगर आपके बाल भी रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे दिखने लगे हैं, तो ये संकेत है कि उन्हें गहराई से पोषण और देखभाल की जरूरत है। कई बार महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान ज्यादा हो जाता है। ऐसे में एक नेचुरल और असरदार उपाय है अलसी के बीज का इस्तेमाल।
अलसी के बीज सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अलसी के बीजों को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो बस एक बार जरूर आजमाएं, इसके बाद आपको फर्क खुद नजर आएगा।