How To Do Facial With Rice: अगर आप घर बैठे दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने की बजाय घर पर ही चावल की मदद से फेशियल करें।
How To Do Facial With Rice: चावल से फेशियल करना एक पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो आज भी बेहद कारगर माना जाता है। ये न सिर्फ त्वचा को प्राकृतिक चमक और निखार देता है, बल्कि स्किन को टाइट करने, टैनिंग हटाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है।
चावल में मौजूद विटामिन B, E और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और चेहरे को फ्रेश लुक प्रदान करते हैं। अगर आप बाजार के केमिकल फेशियल प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो ये नेचुरल फेशियल तरीका आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां हम आपको चावल से फेशियल करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
सबसे पहले बना लें इसका पाउडर
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले बना लें इसका पाउडर
चावल की मदद से फेशियल करने के आपको इसका महीन पाउडर बना लेना है। ध्यान रखें कि ये इतना महीन होना चाहिए कि इससे आपकी स्किन छिल न जाए। आप चाहें तो चावल का बना बनाया आटा भी खरीद सकते हैं, ताकि स्किन पर कोई दिक्कत न हो। पाउडर या आटा तैयार करने के बाद बारी आती है फेशियल के स्टेप्स जानने की।
विज्ञापन
3 of 7
पहला स्टेप
- फोटो : Adobe stock
1. पहला स्टेप
पहले स्टेप में आपको चावल की मदद से चेहरे की डीप क्लीनिंग करनी है। इसके लिए 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे को 2-3 मिनट मसाज करें और धो लें।
4 of 7
दूसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
2. दूसरा स्टेप
चेहरे की डीप क्लीनिंग करने के बाद बारी आती है स्क्रब इस्तेमाल करने की। तो इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच चावल पाउडर, 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू की एक कटोरी में मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से चेहरे पर 5 मिनट तक रगड़ें और फिर धो लें। ये चेहरे से डेड स्किन भी हटा देगा।
विज्ञापन
5 of 7
तीसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
3. तीसरा स्टेप
अब बारी आती है तीसरे स्टेप की तो इसके लिए 1 चम्मच चावल पाउडर, 1 चम्मच दही और चुटकी हल्दी को एक कटोरी में निकालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। आखिर में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
6 of 7
आखिर में करें ये काम
- फोटो : Adobe stock
आखिर में करें ये काम
तीनों स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अपने चेहरे पर पहले तो टोनर अप्लाई करें और फिर उसके बाद एलोवेरा जेल या कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इसकी वजह से आपका चेहरा चमकने लगेगा और उसकी टैनिंग भी कम हो जाएगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।