fenugreek
मेथी के दानें
रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करने से आपको इसका असर साफ दिखने लगेगा। ये नुस्खा बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न सिर्फ हेयरफॉल को कम करता है बल्कि बालों से जुड़ी और परेशानियों से भी निजात दिलाता है।