Skin Care Tips: चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह की क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट भी होते हैं, जो हर किसी की के बजट में नहीं होते। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की पिगमेंटेशन दूर हो सकती है।
यहां हम बात कर रहे हैं कपूर की, जिसका इस्तेमाल भी आसान है और जिसे सही तरह से लगाकर आप अपने चेहरे को दमका सकते हैं। चेहरे की पिगमेंटेशन हटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कई विधियों से किया जाता है। इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देंगे। ताकि आप महज दो रूपये में आने वाले कपूर से चेहरे की पिगमेंटेशन को छूमंतर कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
कपूर और नारियल का तेल
- फोटो : Adobe stock
कपूर और नारियल का तेल
कपूर के इस्तेमाल से पहले ये जान लें कि इसे कभी भी सीधा चेहरे पर नहीं लगाना होता है। इसके इस्तेमाल का पहला तरीका है नारियल के तेल में कपूर मिक्स करके। इस नुस्खे के लिए सबसे पहले कपूर को पीस लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे आप एक बोतल में करके स्टोर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कपूर और नारियल का तेल
- फोटो : Adobe stock
जब ये सही से मिक्स हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर रुई या फिर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। इसका इस्तेमाल रात में सोने के समय करें, ताकि इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिले।
4 of 7
कपूर और एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe Stock
कपूर और एलोवेरा जेल
इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को ग्लो देने का काम करेंगे और चेहरे की पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो कपूर को पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कपूर और एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के लिए इस पेस्ट को पिगमेंटेशन वाली त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। आप ऐसा हर रोज कर सकते हैं। दो से तीन हफ्ते बाद इसका असर देखें।
विज्ञापन
6 of 7
कपूर और गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
कपूर और गुलाब जल
वैसे तो गर्मी के मौसम में गुलाब जल चेहरे की कई परेशानियों को दूर करता है। लेकिन जब इसका इस्तेमाल कपूर में मिलाकर किया जाएगा तो इससे पिगमेंटेशन भी छूमंतर हो जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए कपूर को पीसकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें।
चाहें तो कपूर के टुकड़ों को गुलाब जल की बोतल में डालकर इसका टोनर बना लें। इस टोनर का इस्तेमाल दिन में दो बार करें। इस टोनर का इस्तेमाल नियमित रूप से करें और इसका असर देखें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।