फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे पर हैं पिगमेंटेशन के निशान तो घर पर तैयार करें ये फैसपैक, दो हफ्ते में दिखेगा असर

Sun, 23 Jul 2023 11:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान हैं तो घर पर आप इस दो फेसपैक बनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
pigmentation - फोटो : istock
Skin Care: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव सामने आते हैं। उम्र बढ़ने के अलावा आजकल के खानपान, तनाव और यूवी किरणों की वजह से भी शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। इन सबका सबसे ज्यादा असर चेहरे पर ही दिखाई देता है। इसी वजह से चेहरे पिगमेंटेशन, ब्लैक स्पॉट, पिंपल्स दिखाई देने लगते हैं। घरेलू नुस्खे या फिर दवाइयों की मदद से हम इन परेशानियों से तो छुटकारा पा लेते हैं लेकिन परेशानी तब सामने आती है जब ये दिक्कतें तो सही हो जाएं लेकिन इनके दाग चेहरे पर रह जाएं।

आपकी इसी परेशानी को देखते हुए आज के लेख में हम आपको इनसे छुटकारा पाने के तरीके बताने जा रहे हैं। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान हैं तो घर पर आप इस फेसपैक बनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
दही - फोटो : iStock
फेसपैक बनाने के लिए सामान
  • दही- दो से तीन चम्मच
  • चावल का पाउडर- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 2 बूंद
  • शहद- 1 चम्मच
  • कच्चा दूध- 2 से 3 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
  • हल्दी- एक चुटकी
विज्ञापन

3 of 6
face pack - फोटो : istock
बनाने की विधि

अगर आप ये पैक बनाने जा रही हैं तो सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच दही लेकर उसे फेंट लें। इसके बाद इसमें चावल का पाउडर मिलाकर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। एक चुटकी हल्दी, दो बूंद नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। बस आपका फैसपैक तैयार है। 

4 of 6
Face Pack
लगाने की विधि

इस फेसपैक को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। अब किसी ब्रश की मदद से इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गले और गर्दन में अच्छे से लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
face pack - फोटो : istock
पैक लगाने के बाद इसे तकरीबन 20 मिनट तक सूखने दें। जब से सही से सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से साफ करें। ध्यान रखें कि चेहरे को रगड़ें नहीं। चेहरा साफ करने के बाद कॉटन बॉल में कच्चा दूध लेकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को आप हफ्ते में 4 बार तक लगा सकते हैं। दो हफ्ते इस्तेमाल करने से आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
face pack
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। पैक के इस्तेमाल से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर ले लें जिससे स्किन पर एलर्जी का खतरा नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें