फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care: बारिश से चेहरे पर होने लगे हैं मुंहासे तो लगाएं इन चीजों के फेसपैक, मिलेगी राहत

Sat, 22 Jul 2023 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश में होने वाले मुंहासे से आप परेशान हैं तो इन चीजों का फेसपैक बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है, पर बारिश अपने साथ कई तरह की परेशानी लेकर आई है। तेज बारिश की वजह जगह-जगह जलभराव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। इसके साथ ही बारिश की वजह से त्वचा पर कई तरीके की परेशानियांं सामने आने लगती हैं, इनमें सबसे मुख्य समस्या है चेहरे पर फोड़े-फुंसी और मुंहासे का होना।

अगर त्वचा पर होने वाली इन मुंहासों का इलाज शुरूआत में ही नहीं किया गया तो ये बढ़ने लगते हैं और चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। ऐसे में या तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर सकते हैं, या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप बेदाग चेहरा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेसन - फोटो : iStock

बेसन 

बेसन एक ऐसी चीज है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसका फेसपैक तैयार करने के लिए आपको बस कटोरी में एक चम्मच बेसन डालें और उसमें थोड़ा पानी मिलाना है। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी

हल्दी 

हल्दी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 5 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा बेदाग बनी रहेगी।

 

4 of 5
multani mitti

मुल्तानी मिट्टी 

ये लोगों के चेहरे से अतिरिक्त तेल सोखने का काम करती है। ऐसे में डेढ़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पानी या गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर हफ्ते में दो बार लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम - फोटो : pixabay
बादाम

अगर आप चेहरे को चमकदार बनाने के लिए बादाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बादाम को संतरे के साथ मिलाएं और पीस लें। आधे घंटे इसे चेहरे पर लगाने के बाद चेहरे को धो लें। ये आपके चेहरे पर मुहांसों के दागों को खत्म करने में मदद करेगा।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें