फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Body Lotion: इस आसान विधि से घर पर तैयार करें बॉडी लोशन

Fri, 22 Nov 2024 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो बाजार में आजकल हर स्किन टाइप के बॉडी लोशन मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर बिना केमिकल वाला बॉडी लोशन भी तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
How To Make Body Lotion: सर्दिया शुरू होते ही लोगों को त्वचा से संबंधी दिक्कतें काफी परेशान करने लगती हैं। भले ही सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद आता हो, लेकिन इसी मौसम में हर कोई अपनी रूखी त्वचा से काफी परेशान रहता है। इसके लिए बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले बॉडी लोशन इस्तेमाल करते हैं।

बाजार में आज के समय हर स्किन टाइप के हिसाब से बॉडी लोशन मिलते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये बहुत से लोगों को सूट नहीं करते। बहुत से लोग इन बॉडी लोशन को इस्तेमाल करने से बचते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही बॉडी लोशन तैयार कर सकते हैं। घर पर तैैयार किया गया बॉडी लोशन केमिकल रहित होगा, ऐसे में इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर किसी तरह का खतरा नहीं मंडराएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
बॉडी लोशन बनाने का सामान
  • शिया बटर - 1/2 कप
  • कोकोआ बटर - 1/4 कप (यदि उपलब्ध हो )
  • नारियल तेल - 1/4 कप
  • जोजोबा या बादाम तेल - 1/4 कप
  • लैवेंडर तेल - 10-15 बूंदें 
विज्ञापन

3 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
विधि

घर पर बॉडी लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर में शिया बटर, कोकोआ बटर, नारियल तेल और जोजोबा या बादाम तेल को डालें। इन सभी को पिघलाते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

4 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
इसके बाद जब सभी चीजें पिघल जाएं और अच्छी तरह मिल जाएं, तब इस मिश्रण को आंच से हटा लें। आंच से हटाने के बाद इसमें आवश्यक तेल की बूंदें डालें और अच्छे से मिलाएं। यदि तेल अच्छी तरह से मिक्स नहीं होगा, तो पूरे मिश्रण में इसकी खुशबू नहीं आएगी। इसके बाद अब मिश्रण को फ्रीजर में 10-15 मिनट के लिए रखें।
विज्ञापन

5 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
बस ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से जमकर टाइट न हो जाए। हल्का जमने पर इसे फ्रीजर से निकालें और फिर हैंड मिक्सर या व्हिस्क की मदद से फेंटें। इससे बॉडी लोशन का टेक्चर बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर पर तैयार करें बॉडी लोशन - फोटो : Adobe stock
बस अब आपका बॉडी लोशन तैयार है। इसे एक साफ जार में रखें। यह लोशन कमरे के तापमान पर कई हफ्तों तक ताजा रहेगा। आप इस लोशन को रोज नहाने के बाद अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करेगा और उसे मुलायम बनाएगा।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें