फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Hair Care: ठंडा या गर्म, कैसे पानी से बाल धोना है सही ? हर किसी के लिए जानना जरूरी

Fri, 22 Nov 2024 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाल लोगों की पर्सनैलिटी को निखारने में काफी मदद करते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में बाल काफी डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि सर्दी में कैसे पानी से बाल धोने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
ठंडा या गर्म, कैसे पानी से बाल धोना है सही ? - फोटो : Adobe stock
Winter Hair Care: सर्दियों के मौसम में लोगों को अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है। त्वचा के साथ-साथ लोगों को बालों की देखभाल के लिए भी खास टिप्स फॉलो करने पड़ते हैं। इस मौसम में चाहे कितना भी बालों का ध्यान रख लो लेकिन फिर भी बाल बेजान दिखने लगते हैं। बालों का झड़ना सर्दी के मौसम के लिए तो काफी आम बात है। कई बार तो लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि आखिर सर्दी आते ही उनके बाल इतना क्यों झड़ रहे हैं।

यदि आपके साथ भी ये परेशानी है तो पहले ये देखें कि आप कैसे पानी से अपने बाल धो रहे हैं। ठंडा और गर्म, दोनों तरह के पानी के अपने अलग फायदे और नुकसान हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हर किसी के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वो कैसे पानी से अपने बाल धोते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे

यदि आप ठंडे पानी से बाल धोते हैं तो ये पानी आपके बालों की नमी बनाए रखता है, जिससे बाल कम रूखे होते हैं। ये बालों की चमक बढ़ाता है। ठंडा पानी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
ठंडे पानी से बाल धोने के नुकसान - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी से बाल धोने के नुकसान

यदि आप सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से बाल धोएंगे, तो सर्दी पकड़ने का डर रहता है। कई बार ठंडे पानी की वजह से स्कैल्प की गंदगी सही से साफ नहीं होती। ये बालों से अतिरिक्त तेल भी नहीं हटा पाता है।   

4 of 6
गर्म पानी से बाल धोने के फायदे - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से बाल धोने के फायदे

 बाल धोने के दौरान बालों की गहराई से सफाई के लिए उपयोगी है। ऐसे में गर्म पानी स्कैल्प पर जमे तेल और गंदगी को अच्छे से साफ करता है। इसके वजह से गंदगी फूल जाती है, और आसानी से साफ हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
गर्म पानी से बाल धोने के नुकसान - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से बाल धोने के नुकसान 

 गर्म पानी से बाल धोने के फायदे कम नुकसान ज्यादा हैं। सर्दी के मौसम में भी यदि आप गर्म पानी बाल धोने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो बहुत गर्म पानी बालों को रूखा और कमजोर बना सकता है। गर्म पानी स्कैल्प की नमी छीन लेता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही ये बालों की चमक को भी कम कर देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्म या ठंडा, कैसा पानी है सही ? - फोटो : Adobe stock
गर्म या ठंडा, कैसा पानी है सही ?

वैसे तो विशेषज्ञ बाल धोने के लिए हमेशा ठंडा पानी ही इस्तेमाल करने की ही सलाह देते हैं लेकिन यदि आपको सर्दी लगने का डर है तो गर्म पानी की जगह एकदम हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। स्कैल्प की सफाई के लिए हल्का गुनगुना पानी सबसे अच्छा होता है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें