फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Lighten Underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेगा ये एक नुस्खा, आजमा कर देख लें

Wed, 26 Feb 2025 02:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान हैं तो हमारे बताए एक नुस्खे की मदद से आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेगा ये एक नुस्खा - फोटो : iStock
How to Lighten Underarms: यदि आपके अंडरआर्म्स में भी कालापन बढ़ता जा रहा है और उसपर किसी तरह की कोई क्रीम काम नहीं कर रही है तो आपको एक बार देसी नुस्खा अपना कर देख लेना चाहिए। देसी नुस्खे के इस्तेमाल का एक बड़ा फायदा ये है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।

तो अगर अंडरआर्म्स की जिद्दी टैनिंग से आप परेशान हैं तो हल्दी और मसूर दाल का यह देसी नुस्खा आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। यह एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है, जो त्वचा की डेड सेल्स हटाकर उसे गोरा और साफ बनाता है। आइए आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं, ताकि आप घर बैठे इसे आजमा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
सामग्री - फोटो : instagram
सामग्री
  •  2 बड़े चम्मच लाल मसूर दाल
  •  1 छोटा चम्मच हल्दी  
  •  2 बड़े चम्मच दूध या गुलाब जल  
  •  1 छोटा चम्मच नींबू का रस 
 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने और इस्तेमाल का तरीका - फोटो : instagram
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मसूर दाल को रातभर पानी में भिगोना है। रातभर भिगोने के बाद सुबह इसे बारीक पीस लें। इसमें हल्दी, दूध या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।

4 of 6
पैच टेस्ट अवश्य कर लें - फोटो : iStock
इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं। इस पैक के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
फायदे - फोटो : freepik.com
फायदे

इस पैक में जो चीजें मिली हैं, वो तमाम परेशानियों को दूर करती हैं। जैसे कि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ बनाते हैं। मसूर दाल डेड स्किन हटाकर अंडरआर्म्स को गोरा करने में मदद करती है। नींबू का रस टैनिंग कम करता है और डार्क स्किन को हल्का बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फायदे - फोटो : Adobe stock
वहीं दूध या गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज और सॉफ्ट रखते हैं। अगर आप कुछ हफ़्तों तक इस उपाय को अपनाएंगे, तो अंडरआर्म्स की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी और आपको मिलेगा निखरा हुआ और साफ स्किन टोन।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें