बॉडी के हिसाब से कौन सा चुने परफ्यूम
- फोटो : freepik.com
5. अगर आपकी बॉडी स्मेल फ्लोरल या हल्की स्वीट है
बेस्ट परफ्यूम नोट्स: रोज, जैस्मिन, लैवेंडर, लिली, पीच
क्यों उपयुक्त है? फ्लोरल और फ्रूटी नोट्स आपकी नैचुरल खुशबू को और बढ़ाते हैं और आपको एक सॉफ्ट, सटल और रोमांटिक फील देते हैं।
आजमाएं: जैस्मिन या रोज-बेस्ड परफ्यूम, जो आपकी बॉडी केमिस्ट्री के साथ खूबसूरती से मेल खाए।
परफ्यूम चुनने के जरूरी टिप्स
- परफ्यूम टेस्ट करें: खरीदने से पहले इसे अपनी कलाई पर लगाकर टेस्ट करें और कुछ घंटे इंतजार करें ताकि इसकी असली खुशबू पता चले।
- सीजन के अनुसार चुनें: सर्दियों में वॉर्म और डीप नोट्स वाले परफ्यूम सही होते हैं, जबकि गर्मियों में हल्के और फ्रेश सिट्रस नोट्स बेहतर रहते हैं।
- स्किन टाइप पर ध्यान दें: ऑयली स्किन पर परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है, जबकि ड्राई स्किन पर लगाने से पहले हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
- सही जगह अप्लाई करें: गर्दन, कलाई, कान के पीछे और कोहनी के अंदरूनी हिस्से पर परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।