फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedy For Itching: बारिश में भीगने के बाद त्वचा पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Thu, 05 Sep 2024 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे में बारिश में भीगने के बाद अगर आपकी त्वचा पर भी खुजली हो रही है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : Amar Ujala
Home Remedy For Itching: बारिश के मौसम की जब शुरुआत होती है, तो हर कोई काफी खुश हो जाता है। इसी मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई ऐसी परेशानियां लेकर आता है, जिसका तत्काल समाधान करना जरूरी हो जाता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान कर देती हैं।

दरअसल, बारिश में भीगने के बाद त्वचा पर खुजली होना आम समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में त्वचा गंदगी, बैक्टीरिया और नमी के संपर्क में आती है, जिसकी वजह से त्वचा पर खुजली और जलन होने लगती है। अगर सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो ये परेशानी बढ़ भी जाती है।

ऐसे में बारिश में भीगने के बाद अगर आपकी त्वचा पर भी खुजली हो रही है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : freepik
नीम का पानी

अगर आप बारिश के पानी में भीग गए हैं तो और उस वजह से आपके शरीर पर खुजली हो रही है तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाएं।  नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की खुजली कम करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो इसकी फ्रेश पत्तियां लेकर उससे त्वचा पर लगाएं। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा, जिससे खुजली कम होने की संभावना रहती है। 

4 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : iStock
बेकिंग सोडा

इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। दरअसल, बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर उसे खुजली वाली जगह पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगे रहने दें, फिर धो लें। यह खुजली को कम करने में मददगार है। 
विज्ञापन

5 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : iStock
नारियल तेल

हर घर में नारियल का तेल आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा की खुजली को कम करने का काम करते हैं। अगर बारिश में भीगने के बाद त्वचा को साफ करके आप नारियल तेल लगाने का इस्तेमाल करेंगे तो इससे खुजली कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : iStock
टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में आप इसे नारियल या बादाम का तेल में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की खुजली कम हो जाएगी। इसे कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके - फोटो : iStock
गुलाब जल और कपूर

 स्किन की कई समस्या को गुलाब जल कम करने का काम करता है। ऐसे में आप भी गुलाब जल में थोड़ा कपूर मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको राहत मिलेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें