फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Care Tips: गर्मियां आते ही होने लगी है दाढ़ी में खुजली तो ये घरेलू उपचार आएंगे काम

Mon, 24 Mar 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि गर्मियां आते ही दाढ़ी में खुजली होने लगी है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियां आते ही होने लगी है दाढ़ी में खुजली तो ये घरेलू उपचार आएंगे काम - फोटो : Adobe stock
Beard Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को अलग-अलग दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई सनबर्न और टैनिंग से परेशान है तो वहीं कुछ लोग त्वचा और सिर पर होने वाली खुजली से। सबसे बड़ी परेशानी तो उन लोगों के सामने आ खड़ी होती है, जो लोग दाढ़ी रखते हैं।

दरअसल, गर्मी के मौसम में पुरुषों की दाढ़ी में काफी खुजली होती है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में के एक हैं, तो ये लेख आपकी काफी मदद करने वाला है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप दाढ़ी की खुजली को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अच्छे से सफाई है जरूरी - फोटो : Adobe stock
अच्छे से सफाई है जरूरी

यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो इसकी अच्छी तरह से सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार दाढ़ी को गुनगुने पानी से साफ करें। इससे दाढ़ी पर जमने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। दाढ़ी की खुजली दूर करने का ये सबसे आसान तरीका है। 
विज्ञापन

3 of 6
मॉइश्चराइज करें - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइज करें

बाजार में दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के लिए अलग से मॉइश्चराइजर आते हैं, जिन्हें दाढ़ी पर भी लगाया जा सकता है। अच्छे से यदि आप अपनी दाढ़ी को मॉइश्चराइज करके रखेंगे तो इसमें खुजली की संभावना कम हो जाएगी, क्योंकि खुजली हमेशा या तो पसीने से आती है या फिर रूखेपन से। 

4 of 6
इस्तेमाल करें दाढ़ी का शैंपू - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल करें दाढ़ी का शैंपू

अब तो बाजार में दाढ़ी के हिसाब से शैंपू आते हैं, जिनका इस्तेमाल खासतौर पर दाढ़ी को साफ करने के लिए किया जाता है। ऐसे में यदि आप दाढ़ी रखने के शौकीन हैं, तो इस शैंपू को खरीदकर रख लें और हफ्ते में कम से कम तीन बार इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
नीम के पत्ते आएंगे काम - फोटो : freepik
नीम के पत्ते आएंगे काम

यदि सफाई करने के बावजूद खुजली नहीं जा रही है तो नीम के पत्ते आपके काम आएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ नीम के पत्तों को पहले तो अच्छी तरह से पीसना है और फिर उसे खुजली से प्रभावित दाढ़ी पर लगा लेना है। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें, आपको खुजली से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलोवेरा जेल दूर करेगा खुजली - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल दूर करेगा खुजली

आसान तरीके से खुजली दूर करना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा जेल को दाढ़ी पर अच्छी तरह से लगाना है। इसको आप रात के समय लगाकर भी सो सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें