फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackheads: जिद्दी ब्लैकहेड्स की वजह से जाना पड़ता है पार्लर तो इन तरीकों से घर में निकालें

Mon, 22 Aug 2022 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
blackheads - फोटो : social media
स्किन चाहे कितनी भी ग्लो कर रही हो लेकिन नाक के पास उभरे काले-काले ब्लैकहेड्स बेहद भद्दे लगते हैं। और देखने वालों की निगाहें बस उसी तरफ जाती है। इन ब्लैकहेड्स को निकलवाने के लिए आपको भी पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जहां पर इन ब्लैकहेड्स को निकलवाने में काफी दर्द होता है। अगर आप चाहती हैं कि ये ब्लैकहेड्स घर में ही आसानी से निकल जाएं। इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। ये चेहरे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को भी निकाल देते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
baking soda
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। कुछ दिनों के अंतराल पर इसे लगाने से कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स बिल्कुल गायब हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
honey - फोटो : istock
शहद और चीनी
चीनी के नेचुरल स्क्रब से भी ब्लैकहेड्स तेजी से खत्म होते हैं। स्क्रब बनाने के लिए चीनी के साथ शहद मिला लें। या फिर चीनी में जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदों को मिला लें। चीनी के साथ ऑयल या शहद को मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। फिर इसे नाक के ऊपर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से चेहरा धो लें। ये स्क्रब डेड स्किन को बार-बार जमने से रोकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
oatmeal
ओटमील स्क्रब
ओटमील से बना स्क्रब आप पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और डेड स्किन को हटाता है। ओटमील स्क्रब बनाने के लिए ओटमील एक चम्मच लेकर उसमे दही डालें। साथ में शहद मिला दें। इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से मसाज करें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार करें। कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स बिल्कुल गायब होने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें