फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Apply Foundation: चेहरे पर फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है ?

Wed, 10 Sep 2025 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Way To Apply Foundation On Face Know Step: चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय अक्सर हम लोग कुछ न कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे मेकअप केकी हो जाता है। इसलिए आइए जानते हैं फाउंडेशन लगाने का सही तरीका। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है ? - फोटो : Adobe stock
Best Way To Apply Foundation On Face Know Step: फाउंडेशन किसी भी मेकअप रूटीन की बुनियाद होता है, जो चेहरे की रंगत को समान बनाता है और स्किन की खामियों को ढकता है लेकिन अक्सर देखा गया है कि महिलाएं या मेकअप करने वाले लोग फाउंडेशन लगाने में कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं जैसे गलत शेड का चुनाव, सही तरह से ब्लेंड न करना, या स्किन प्रेप को नजरअंदाज करना।

इसका नतीजा यह होता है कि मेकअप का फिनिश केकी, पैची या अननेचुरल दिखता है। सुंदर और स्मूद मेकअप लुक के लिए ये जरूरी है कि फाउंडेशन सही तकनीक से लगाया जाए। इस लेख में हम फाउंडेशन लगाने का सही तरीका स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे, ताकि आपका मेकअप हर बार परफेक्ट और फ्लॉलेस दिखे। अगर आप भी चाहते हैं प्रोफेशनल जैसा बेस मेकअप, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 7
चेहरा होना चाहिए साफ - फोटो : Adobe stock
 चेहरा होना चाहिए साफ

कभी भी गंदे चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई नहीं करना चाहिए। दरअसल, अगर आप गंदे चेहरे पर फाउंडेशन लगाएंगे तो ये सही से सेट नहीं होगा और देखने में केकी हो जाएगा। इसलिए फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरा अच्छे से क्लीन करें ताकि धूल, तेल और गंदगी हट जाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
मॉइस्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर है जरूरी

चेहरे को साफ करने के बाद अपनी स्किन को हाइड्रेट करें। इसके लिए स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है। अगर चेहरे पर सही क्रीम लगी होगी तो आपका मॉइस्चराइजर अच्छी तरह से ब्लेंड होगा। वरना इसे सेट करने में आपको दिक्कत आ सकती है। 

 

4 of 7
अब प्राइमर लगाएं - फोटो : Adobe stock
अब प्राइमर लगाएं 

यदि आप चाहते हैं कि आपका फाउंडेशन न सिर्फ लंबे समय तक टिके, बल्कि इससे आपके चेहरे पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो तो प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और पोर्स कम दिखते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
अब बारी है फाउंडेशन की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है फाउंडेशन की

फाउंडेशन लगाने से पहले ये तय कर लें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही होना चाहिए। तो बस पहले अपने स्किन टोन और टाइप के अनुसार सही शेड और फॉर्मूला का फाउंडेशन चुनें। इसे अप्लाई करने के लिए पहले छोटे-छोटे डॉट्स चेहरे पर लगाएं और फिर ब्यूटी ब्लेंडर, ब्रश या फिंगर की मदद से फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
अब कंसीलर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
अब कंसीलर इस्तेमाल करें

यदि आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स या पिंपल्स हैं तो उसे छुपाने के लिए फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाने से चेहरे के दाग पूरी तरह छिप जाते हैं। यदि चेहरे पर कोई दाग नहीं है तो इसे स्किन करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आखिर में करें ये काम - फोटो : Adobe stock
आखिर में करें ये काम

फाउंडेशन लगाने के सबसे आखिर में इसे सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके बाद बस आपको मेकअप को लॉक करने के लिए अंत में सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना है और आपका फाउंडेशन लग गया।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें