skin care
- फोटो : Freepik
सकारात्मक सोच : प्रसव के बाद भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना आम बात है। इसलिए खुद को समय दें, किताब पढ़ें, संगीत सुनें या मेडिटेशन करें। शरीर में आए बदलावों को स्वीकारें और आत्मसम्मान के साथ इस खूबसूरत सफर का आनंद लें, ताकि आपका यह समय हंसी-खुशी से बीते।
बना रहेगा प्राकृतिक निखार
डॉ. अमित कुमार मीणा, सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि, बच्चे के जन्म के बाद माताओं को अक्सर हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण मुंहासे, धब्बे, ढीली त्वचा और खिंचाव के निशान दिखाई देते हैं। इन से बचने के लिए नियमित त्वचा देखभाल को दिनचर्या में शामिल करें। आप सौम्य, सुगंध मुक्त क्लींजर चुनें, जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को छीने बिना अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से हटाए।
स्वस्थ, चमकती त्वचा को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग सीरम या मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करने और समय से पहले झुर्रियों को रोकने के लिए घर पर रोज एसपीएफ-30 या इससे ज्यादा की ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। अच्छी नींद लें और विटामिन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करें।