Nail Cleaning Tips: हर लड़की की खूबसूरती में उनके नाखून चार चांद लगाते हैं। नाखूनों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए बाजार में तमाम रंगों की नेल पॉलिश मिलती हैं। जिसका इस्तेमाल लड़कियां अपने आउटफिट के रंगों से मैच करके करती हैं।
बहुत सी लड़कियां तो हर रोज नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए उन्हें हर रोज नेल पॉलिश छुड़ानी भी पड़ती है। नेल पॉलिश छुड़ाने के लिए नेल पेंट रिमूवर इस्तेमाल किया जाता है, जो बेहद कम दाम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
लिक्विड के साथ-साथ अब तो नेल रिमूवर वाइप्स भी बाजार में मिलते हैं। सोचिए अगर आपको अर्जेंट कहीं जाना हो और नेल रिमूवर खत्म हो जाए तो आप क्या करेंगी। इसके परेशानी के चलते हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप नेल रिमूवर की जगह कर सकती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको तुरंत बाजार नहीं जाना पड़ेगा।