Home Remedy For Dark Elbow In Hindi: हम अपने चेहरे का ध्यान तो खूब अच्छे से रख लेते हैं, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर शरीर के कुछ ऐसे भागों पर ध्यान नहीं दे पाते, जो काफी अहम हैं। हम बात कर रहे हैं कोहनी की, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग हाफ स्लीव के कपड़े पहनने से शर्माते हैं।
दरअसल, हम में से हर दूसरा व्यक्ति कोहनी के कालेपन से परेशान है। इसके लिए बाजार में कई क्रीम भी आती हैं, जो ज्यादा कुछ खास असर नहीं दिखा पातीं। इसीलिए हम आपको कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाकर आप कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
नींबू और शहद
- फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद
घुटने और कोहनी के कालेपन को दूर करने में नींबू आपकी मदद कर सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं शहद स्किन को नमी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
3 of 7
नींबू और शहद
- फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक नींबू को काटकर आधा कर लें और इसे कोहनी पर हल्के हाथ से रगड़ें। नींबू से रगड़ने के बाद थोड़ा सा शहद लेकर इसे अपनी कोहनी पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर सादा पानी से धो लें।
4 of 7
बेसन और दही
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दही
इन दोनों चीजों का पेस्ट डेड स्किन के साथ-साथ त्वचा के कालेपन को दूर करने में आपकी मदद करेगा। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है।
विज्ञापन
5 of 7
बेसन और दही
- फोटो : freepik
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन निकाल लें। इसके बाद इसमें दही डालकर मिक्स करें। ध्यान रखें कि इसके पेस्ट को गाढ़ा ही रहने दें। अब इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन
6 of 7
नारियल तेल और चीनी
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और चीनी
ये कालापन डेड स्किन के जमने से होता है, ऐसे में स्क्रब का इस्तेमाल करके आप डेड स्किन को गायब कर सकते हैं। चीनी कालेपन को दूर करेगी, वहीं नारियल का तेल स्किन को मुलायम बनाए रखेगा।
इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसमें पिसी हुई चीनी डालें। अब इस पेस्ट को कोहनी के कालेपन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट मसाज करने के बाद कोहनी को सादे पानी से धो लें और हफ्ते भर में इसका असर देखें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।