फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Control Tips: गर्मी और उमस से झड़ रहे हैं आपके बाल को ये नुस्खे आजमाकर देख लें, जड़ें भी होंगी मजबूत

Wed, 28 May 2025 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Fall Control Tips In Summer Season: यदि गर्मी के मौसम में आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख लें। ये नुस्खे बालों की जड़ों को मजबूत करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
गर्मी और उमस से झड़ रहे हैं आपके बाल को ये नुस्खे आजमाकर देख लें - फोटो : freepik
Hair Fall Control Tips In Summer Season: गर्मी के मौसम में पसीना इतना ज्यादा आता है, कि उसकी वजह से लोगों के चेहरे पर तमाम तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। चेहरे के साथ-साथ बालों में नयी-नयी दिक्कतें आने लगती हैं। खासतौर पर बाल झड़ने की समस्या से तो हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। 

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके बाल उमस और गर्मी की वजह से झड़ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना थम सकता है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
प्याज का रस 

इस मौसम में प्याज का रस बालों को काफी फायदा पहुंचाता हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो प्याज को कद्दूकस कर लें और फिर उससे रस निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 8
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
अब रुई की मदद से इस रस को स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। 

 

4 of 8
आंवले का रस - फोटो : Instagram
आंवले का रस

यदि आपको कहीं से आंवले मिल गए हैं तो आप इसके इस्तेमाल से भी बालों को गर्मी के मौसम मेंमजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आंवले को पीस कर पहले तो उसका रस निकाल लें।
विज्ञापन

5 of 8
आंवले का रस - फोटो : Adobe stock
अब रूई की मदद से इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसे आप आराम से एक घंटे के लिए स्कैल्प पर लगा रहने दे सकते हैं। एक घंटे के बाद बालों को धो लें। इससे न सिर्फ आपके बाल मजबूत होंगे, बल्कि बालों में प्राकृतिक शाइन भी आएगी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
मेथी दाना - फोटो : Freepik.com

मेथी दाना

हर रसोई में मेथी दाना आसानी से मिल जाता है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले रातभर के लिए मेथी दाना भिगोकर रख दें।
विज्ञापन

7 of 8
मेथी दाना - फोटो : Adobe stock
अब अगर दिन इसे पीस कर स्कैल्प पर अप्लाई करें। आधे घंटे इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें और फिर धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल भी आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
इन बातों का अवश्य रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

यदि घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो आपको किसी विशेषज्ञ से राय लेनी चाहिए। इसके साथ घरेलू नुस्खे आजमाने के अलावा कुछ सावधानियां भी बरतें। जैसे कि उमस और गर्मी के मौसम में हफ्ते में कम से कम 2-3 बार हल्के शैंपू से बाल धोएं। ध्यान रखें कि बाल धोने वाला पानी गर्म न हो। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें