फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Party Makeup Tips: होली पार्टी करनी है अटेंड तो इस तरह से करें वाटरप्रूफ मेकअप

Thu, 06 Mar 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको कहीं होली के दिन या उससे पहले कहीं होली पार्टी अटैंड करने जाना है तो खास तरह से वाटरप्रूफ मेकअप करें, ताकि पानी से भी आपका मेकअप साफ न होने पाए।
विज्ञापन
1 of 7
होली पार्टी करनी है अटेंड तो इस तरह से करें वाटरप्रूफ मेकअप - फोटो : instagram
Holi Party Makeup Tips: होली के त्योहार के लिए बच्चों से लेकर बड़े लोग तक काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन लोग रंग-गुलाल से जमकर होली खेलते हैं। पहले के समय में होली मिलन समारोह होता है, जिसका आयोजन होली खेलने के बाद होता था, लेकिन आजकल होली पार्टी करने का काफी ट्रेंड है। इस दौरान लोग अपने दोस्तों, घरवालों के साथ मिलकर होली खेलते हैं। इन होली पार्टीज में भी महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए खूब तैयारी करती हैं।

यदि आपको भी कहीं होली पार्टी अटैंड करनी है तो खास तरह से उसके लिए तैयार हो जाएं। यहां हम आपको आसान तरीके से वाटरप्रूफ मेकअप करने के टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि पानी पड़ने के बाद भी मेकअप खराब न होने पाए। नीचे के लेख में आपको स्टेप बाई स्टेप मेकअप करने की गाइड जी गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
स्किन को पहले से तैयार करें - फोटो : Adobe stock
 स्किन को पहले से तैयार करें

यदि होली पार्टी के लिए मेकअप पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि त्वचा सुरक्षित रहे। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो कोकोनट ऑयल या एलोवेरा जेल लगाएं, इससे रंग जल्दी नहीं चिपकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
वाटरप्रूफ बेस मेकअप - फोटो : Adobe stock
वाटरप्रूफ बेस मेकअप
 
चेहरा सेट करने के बाद अब बारी आती है मेकअप करने की तो सबसे पहले प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इसके बाद बीबी क्रीम या वाटरप्रूफ फाउंडेशन का हल्का लेयर लगाएं।

4 of 7
वाटरप्रूफ बेस मेकअप - फोटो : Adobe stock
होली पार्टी के लिए बहुत ज्यादा हैवी बेस का इस्तेमाल न करें। कंसीलर का इस्तेमाल तभी करें, जब चेहरे पर दाग-धब्बे हों। यदि चेहरा साफ है तो सिर्फ सेटिंग पाउडर से मेकअप सेट करें, जिससे ये ज्यादा देर तक टिकेगा।  
विज्ञापन

5 of 7
वाटरप्रूफ आई और लिप मेकअप - फोटो : Adobe stock
वाटरप्रूफ आई और लिप मेकअप

आईलाइनर और मस्कारा हमेशा वाटरप्रूफ चुनें, ताकि यह धुलने या बहने से बच सके। ब्राइट लुक के लिए कलरफुल आईशैडो या काजल लगा सकते हैं। लिपस्टिक मैट और लॉन्ग-लास्टिंग होनी चाहिए। होली पार्टी में ग्लॉसी लिपस्टिक न लगाएं। इस पर गंदगी जम सकती है। मैट लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल करें, ताकि होंठ हाइड्रेटेड रहें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मेकअप सेटिंग और फिनिशिंग टच - फोटो : instagram
मेकअप सेटिंग और फिनिशिंग टच

सबसे आखिर में अब फिक्सिंग स्प्रे लगाएं, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इसके बाद हल्का ब्लश और हाइलाइटर लगाकर फ्रेश लुक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप सेटिंग और फिनिशिंग टच - फोटो : Instagram
इस दौरान बस इस बात का ध्यान रखें, कि यदि आप बहुत ज्यादा हैवी मेकअप कर लेंगी तो हो सकता है कि गुलाल और रंग की वजह चेहरे पर क्रेक्स दिखने लगे। इससे भी लुक खराब दिख सकता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें