फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aloe Vera Side Effect: इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए एलोवेरा का इस्तेमाल

Thu, 06 Mar 2025 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोग अक्सर बिना जाने ही एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगा लेते हैं। जबकि ये फायदा पहुंचाने के साथ-साथ बहुत से लोगों की त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है।
विज्ञापन
1 of 6
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
Aloe Vera Side Effect: आपके कभी न कभी किसी न किसी के मुंह से सुना होगा कि एलोवेरा जेल त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है, जोकि सच भी है। पर, ये बहुत से लोगों को नहीं पता है कि एलोवेरा के इस्तेमाल से फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हैं। दरअसल, ये हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी अपनी त्वचा के हिसाब से ही करना चाहिए।

यहां हम आपको उन लोगों के बारे में भी जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि ये लोग एलोवेरा जेल इस्तेमाल करेंगे तो उनकी त्वचा को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
संवेदनशील त्वचा वाले लोग - फोटो : Adobe stock
संवेदनशील त्वचा वाले लोग

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो एलोवेरा का इस्तेमाल सोच-समझ के करें। कुछ लोगों की त्वचा एलोवेरा में मौजूद तत्वों से रिएक्ट कर सकती है, जिससे खुजली, जलन, लालिमा या रैश हो सकते हैं। यदि इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट करें। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा जेल हाथ पर लगाकर 24 घंटे तक देखें कि कोई रिएक्शन होता है या नहीं।  
 
विज्ञापन

3 of 6
ड्राई स्किन वाले लोग - फोटो : Adobe stock
 ड्राई स्किन वाले लोग

यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो भी इसके इस्तेमाल से बचें। एलोवेरा जेल त्वचा से प्राकृतिक नमी खींच सकता है, जिससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो सकती है।  अगर लगाना चाहते हैं, तो एलोवेरा के साथ मॉइस्चराइजर या नारियल तेल मिलाकर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा पर ड्राईनेस ना बढ़ने पाएं।

4 of 6
बहुत ज्यादा मुंहासे वाले लोग - फोटो : Adobe stock
बहुत ज्यादा मुंहासे वाले लोग

 अगर आपकी स्किन पहले से ही बहुत ज्यादा मुंहासों से ग्रस्त है, तो एलोवेरा स्किन पर रिएक्शन कर सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है। मुंहासे हो रहे हैं तो खुद से एलोवेरा इस्तेमाल न करें। इसकी जगह डॉक्टर से सलाह लें और पहले छोटे पैच पर ट्राई करें।  

 
विज्ञापन

5 of 6
खुले घाव या स्किन इन्फेक्शन वाले लोग - फोटो : Adobe stock
खुले घाव या स्किन इन्फेक्शन वाले लोग

यदि त्वचा पर कोई घाव है तो भी इसके इस्तेमाल से दूर करें। कट, जलन या किसी अन्य संक्रमण में एलोवेरा लगाने से जलन हो सकती है और संक्रमण बढ़ सकता है। इसके लिए पहले घाव को पूरी तरह ठीक होने दें, फिर एलोवेरा का उपयोग करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामान्य त्वचा वाले लोग करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सामान्य त्वचा वाले लोग करें इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा सामान्य है और एलोवेरा सूट करता है, तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर ऊपर दिए गए किसी भी कारण से परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें