फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : होली पार्टी के लिए ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी सबसे अलग

Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। होली पार्टी में भी लोग आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
Holi 2023 - फोटो : istock
Holi 2023 : रंगो का त्योहार होली अपने साथ-साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है, जिसे हम सभी एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। होली पर मेहमानों के लिए लोग अपने-अपने घरों में खाने के सामान बनाते हैं। आज का समय ऐसा है कि अब होली मिलन समारोह के अलावा कई जगहों पर होली पार्टियां होती हैं। जिसमें शामिल होकर लोग एक साथ होली का त्योहार मनाते हैं।

इस खास मौके को यादों में संजोने के लिए हर कोई फोटोज लेता है, वीडियो बनाता है, ताकि आगे आने वाले समय में ये यादें सुरक्षित रहें। इसी के चलते अब इन होली पार्टियों में लोग थीम के हिसाब के कपड़े पहन कर आते हैं। इसके साथ ही इन पार्टियों में जाने के लिए लड़कियां मेकअप का खास ध्यान रखती हैं। ये देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। होली पार्टी में भी लोग आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले लगाएं सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
सबसे पहले लगाएं सनस्क्रीन

होली खेलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 7
करें वाटरप्रूफ मेकअप - फोटो : istock
करें वाटरप्रूफ मेकअप

अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पानी से खराब ना हो तो वाटरप्रूफ मेकअप करें। होली पार्टी के लिए वाटरप्रुफ फांउडेशन ही लगाएं। इसके बाद लूज पाउडर लगाकर मेकअप सेट कर लें। 

4 of 7
करें आईब्रोज सेट - फोटो : istock
करें आईब्रोज सेट

मेकअप के बाद ब्लैक और ब्राउन पेंसिल से अपने हिसाब आइब्रो सेट करें। ऐसा करने से आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
आंखों में लगाएं वाटरप्रुफ काजल - फोटो : istock
आंखों में लगाएं वाटरप्रुफ काजल

अगर आप काजल लगाने का सोच रहीं हैं तो वाटरप्रुफ काजल का इस्तेमाल करें। ताकि ये होली खेलने पर फैले नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
लगाएं लाइट शेड की लिपस्टिक - फोटो : istock
लगाएं लाइट शेड की लिपस्टिक

होली पर हल्के शेड की लिपस्टिक लगाएं। लिपग्लॉस गलती से भी ना लगाएं क्योंकि इससे होंठ चिपकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair oil
बालों में लगाएं तेल

होली खेलने से पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल खराब नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें