फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : बेहद आसानी से घर पर बनाएं आईलाइनर, जानें इसकी विधि

Mon, 06 Mar 2023 12:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 घर पर लाइनर बनाने के बाद आपको लाइनर में ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बनाने के बाद आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
आई मेकअप - फोटो : instagram/kritisanon
Beauty Tips : आई मेकअप हर किसी को पसंद होता है। सदियों से महिलाएं अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करती आ रही हैं। आंखों पर मेकअप करने से आपकी आंखें बेहद खूबसूरत दिखती हैं। आई मेकअप के प्रोडक्टस काफी महंगे आते हैं। जिसे खरीदने से बजट हिल जाता है। जिस वजह से लड़कियां काफी सोच समझने के बाद ही मेकअप में पैसे खर्च करती हैं।

कई बार तो मेकअप प्रोडक्ट रखे-रखे खराब होने लगते हैं। इसी के चलते आज हम आपको घर पर आईशैडो की मदद से आईलाइनर बनाने का सही और आसान तरीका बताने जा रहे हैं। ऐसा करने से आपका पुराना शैडो भी इस्तेमाल हो जाएगा और आपके रुपये भी बच जाएंगे। घर पर आई लाइनर बनाने के बाद आपको इस में ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बनाने के बाद आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
घर पर लाइनर बनाने के लिए जरूरी सामान
घर पर लाइनर बनाने के लिए जरूरी सामान

आईलाइनर को स्टोर करने के लिए छोटा कंटेनर 
लूज़ पिग्मेंट या किसी भी कलर का आईशैडो 
पानी 
आई लाइनर ब्रश 
प्राइमर 
कॉटन स्वैब या रूई 
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं आसान स्टेप - फोटो : pixabay
ये हैं आसान स्टेप

सबसे पहले आप अपनी पसंद का आईशैडो ले लें। इस बात का ध्यान रखें कि शैडो अच्छी क्वालिटी का हो। अगर आप मैट लाइनर चाहते हैं तो मैट फिनिश शैडो लें अन्यथा शिमर शैडो लें। इसके साथ लाइनर बनाने के लिए पाउडर ब्लश, हाईलाइटर पाउडर या लूज़ पिग्मेंट की जरूरत पड़ेगी। 

4 of 6
आई लाइनर - फोटो : pixabay
इस पाउडर को किसी कंटेनर में डालने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें। कंटेनर में पाउडर डालने के बाद इसमें पानी की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि एक लिक्विड तैयार हो जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
आईलाइनर - फोटो : pixabay
इसके बाद अब इस मिक्चर में आई प्राईमर या फेस प्राइमर मिलाएं। ऐसा करने से आपका आईलाइनर लंबे समय तक सही बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईलाइनर - फोटो : pixabay
सभी सामान डालने के बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। अब कंटेनर को कसकर बंद कर दें और फिर इसका उपयोग करें। इस विधि से आप अपने पुराने आईशैडो का भी सही इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें