फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली का रंग उतारते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना छिल जाएगी त्वचा

Fri, 14 Mar 2025 03:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केमिकल युक्त रंगों को सही तरीके से साफ न करने पर त्वचा रूखी, लाल या छिल सकती है। अगर आप होली के बाद स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचें।

 

विज्ञापन
1 of 6
होली का रंग उतारते समय भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe Stock

Holi 2025: होली का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। आज के समय में भी बहुत सी जगहों पर पक्के रंग से होली खेली जाती है। इन होली के रंगों को हटाते समय कई लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। केमिकल युक्त रंगों को सही तरीके से साफ न करने पर त्वचा रूखी, लाल या छिल सकती है। अगर आप होली के बाद स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचें।

विज्ञापन

2 of 6
बार-बार साबुन से न धोएं - फोटो : Adobe stock
बार-बार साबुन से न धोएं

जब चेहरे पर रंग ज्यादा लग जाता है तो ज्यादातर लोग इसे जल्दी हटाने के लिए बार-बार साबुन लगाते हैं। ऐसा करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसके बजाय माइल्ड क्लींजर या बेसन और दही का मिश्रण इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

3 of 6
गर्म पानी से न धोएं चेहरा - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से न धोएं चेहरा

गर्म पानी से रंग हटाने की कोशिश न करें, क्योंकि यह त्वचा को और ज्यादा ड्राई कर सकता है। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धोएं, ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे।  

4 of 6
स्क्रबिंग ज्यादा न करें - फोटो : Adobe stock
स्क्रबिंग ज्यादा न करें

कभी भी रंग हटाने के लिए स्क्रब्रिंग न करें। स्क्रब करने से त्वचा छिल सकती है और लाल हो सकती है। इसके बजाय, हल्के हाथों से मसाज करें और स्किन को आराम दें। स्क्रब का इस्तेमाल रंग खेलने के हफ्ते भर बाद ही करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
सीधे केमिकल युक्त क्रीम न लगाएं - फोटो : Adobe stock
सीधे केमिकल युक्त क्रीम न लगाएं
  
रंग हटाने के बाद तुरंत कोई केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम या लोशन न लगाएं। इससे त्वचा में जलन हो सकती है। इसके बजाय एलोवेरा जेल या नारियल तेल लगाएं, जिससे स्किन को पोषण मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादा देर तक रंग न छोड़ें - फोटो : PTI
 ज्यादा देर तक रंग न छोड़ें

रंग को ऐसे ही छोड़ने न दें। अगर रंग ज्यादा देर तक स्किन पर लगा रहेगा, तो यह त्वचा में ज्यादा गहराई तक समा सकता है और साफ करना मुश्किल हो सकता है। होली खेलते ही जल्द से जल्द रंग हटाने की कोशिश करें।
 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें