फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Cut At Home: घर पर लेना है स्टाइलिश हेयर कट तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना सामने आएगी परेशानी

Sun, 07 May 2023 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इन बातों का ध्यान रखकर बाल काटेंगे तो आपके पैसे भी बच जाएंगे और आप स्टाइलिश भी दिखेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
cut hair - फोटो : iStock
Hair Cut At Home: कोरोना काल के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था तो सब दुकानें बंद हो गई थीं। जिसके चलते पार्लर तक बंद थे। इसी वजह से कई लोगों ने घर पर ही बाल काटना शुरू कर दिया था। अब जब कोरोना काल खत्म हो गया है, तो भी कई लोग घर पर ही बाल काटना पसंद करते हैं। ये लोगों को काफी किफायती लगता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास ज्यादा समय नहीं होता, ऐसे में वो समय और पैसे बचाने के लिए घर पर ही हेयर कट करना पसंद करते हैं।

बहुत से लोगों को घर पर बाल काटने में डर लगता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बताएंगे, जिनका ध्यान आपको उस वक्त रखना है, जब आप घर पर ही बाल काटते हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखकर बाल काटेंगे तो आपके पैसे भी बच जाएंगे और आप स्टाइलिश भी दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
hair dryer - फोटो : facebook
पहले बालों को सूखा लें

अगर आप घर पर बाल काटने का सोच रहे हैं सबसे पहले बालों को धो कर अच्छे से सुखा लें। अगर आप गीले बालों पर कैंची चलाएंगे तो ये सही से चलेगी नहीं। इसलिए काटने से पहले बालों को सुखा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अच्छी क्वालिटी की कैंची का करें इस्तेमाल

घर पर बाल काटते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस कैंची का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी धार तेज हो। यदि आप पुरानी कैंची का इस्तेमाल करेंगे तो बाल सही से कटेंगे नहीं। 

4 of 5
hair cut
छोटे बालों को पहले काटें

बाल काटने के समय सबसे पहले आगे के छोटे बालों को ही काटें। पीछे के बाल काटने की बजाए आप आगे से बालों को स्टाइल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेयर कट
क्लिप्स की मदद से करें भाग

बाल काटने से पहले क्लिप्स की मदद से बालों को डिवाइड करें। सीधे हेयर कट करने के बजाय शुरुआत ट्रिमिंग करें। सीधे हेयर कट करने से गलती होने की गुंजाइश ज्यादा रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें