फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज, कम पैसों में भी काम आएंगे ये टिप्स

Wed, 05 Feb 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: ऐसा माना जाता है कि थोड़े-थोड़े समय पर अगर बालों को न कटवाया जाए तो दो मुंहे बालों की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप इससे तुरंत निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज - फोटो : Adobe stock
Split Ends Treatment: लड़कियां और महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी जागरूक होती हैं और इसका बेहद ख्याल भी रखती हैं। वह अपने चेहरे की तरह बालों का भी प्रॉपर देखभाल करती हैं। अपने शैंपू और कंडीशनर का चुनाव भी काफी सोच-समझ करती हैं। अगर बालों का ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो यह खराब हो सकते हैं। कई लड़कियां समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग भी करवाती हैं। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि थोड़े-थोड़े समय पर अगर बालों को न कटवाया जाए तो दो मुंहे बालों की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप इससे तुरंत निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज - फोटो : Adobe stock
नीम का तेल करें यूज
नीम का तेल न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी हेल्दी होता है। यह न केवल बालों को बल्कि स्कैल्प को भी काफी हेल्दी रखता है। अगर हर रोज नीम के तेल से मसाज करती हैं तो आपको दो मुंहे बालों से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज - फोटो : Adobe stock
शहद और केला है कारगर
आप बालों को धोने के बाद शहद और केला का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पका हुआ केला ही लेना है। इसमें तुरंत शहद मिलाकर अच्छा सा मिक्स बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छे से शैंपू से वॉश कर लें।

4 of 5
इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज - फोटो : stock.adobe
एलोवेरा जेल भी होगा लाभकारी
एलोवेरा जेल चेहरे ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आप इसे सिर पर लगाकर 30 से 40 मिनट कर छोड़ देती हैं और फिर हेयर वॉश करती हैं तो यह आपके बालों को पोषण प्रदान करेगा। यही नहीं, इसके अलावा आप दूध और नारियल तेल का इस्तेमाल भी एलोवेरा जेल के साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन घरेलू नुस्खों से करिए दोमुंहे बालों का इलाज - फोटो : Adobe stock
घर पर करें ट्रिमिंग
ट्रिमिंग करने से बालों की हेल्थ काफी अच्छी रहती है और यह शानदार लुक भी देता है। थोड़े-थोड़े बाल कटवाना अच्छा है, लेकिन इसके लिए एक तय समय सीमा है। आप हर 15 दिन में बाल ट्रीम नहीं करवा सकती हैं। इसके लिए कम से कम आपको तीन से चार महीने में एक बार ट्रिमिंग करवानी चाहिए। इससे आपको स्प्लिट एंड से भी छुटकारा मिलता है और बाल भी अच्छे रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें