Hair Care : धूल और प्रदूषण की वजह से आज-कल लोगों के बाल काफी ज्यादा डैमेज हो रहे हैं। महिलाओं में बाल झड़ने और रफ होने की समस्या तो जैसे काफी आम हो गई है। ऐसे में महिलाएं हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट कराती हैं, ताकि उनके बाद दोबारा से हेल्दी हो पाएं। इन ट्रीटमेंट्स में केराटिन एक अहम स्टेप है। बालों को पोषण देने के लिए केराटिन कराया जाता है। बालों में नेचुरल तरीके से केराटिन पाया जाता है, पर बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण बालों का केराटिन खत्म हो जाता है। जिसके चलते बालों में केराटिन ट्रीटमेंट के सहारे प्रोटीन पहुंचाया जाता है।
अगर आप केराटिन ट्रीटमेंट पार्लर में जाकर कराती हैं तो इसमें हजारों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद आपको कुछ दिनों तक बालों का काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि आपकी मेहनत पर पानी फिर जाए। आज हम आपको इन्ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर आपको केराटिन के बाद किन बातों का ध्यान रखना है।