फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Mon, 15 Apr 2024 09:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान है, तो हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति ऐसा होगा जिसे लंबे, घने, काले बाल पसंद ना हों। लंबे बाल पाने के लिए लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं। वैसे तो हर लड़की को लंबे बाल पसंद होते हैं,  लेकिन जब लंबे बाल दोमुंहे होने लगते हैं, तो ये देखने में अच्छे नहीं लगते। यदि बालों की देखभाल सही से न की जाए तो दोमुंहे बालों की समस्या देखने को मिलती है। ये परेशानी तब ज्यादा सामने आती है, जब बाल धूम, गर्मी और प्रदूषण से जूझते हैं।

इसके साथ ही लंबे समय तक बाल ना कटवाना, बालों को रगड़-रगड़ के धोना और ज्यादा कलर कराने से भी ये परेशानी उत्पन्न होने लगती है। वैसे को दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है बाल कटा लेना, लेकिन अगर आप शुरुआत से ही बालों का ध्यान रखेंगे तो आपको ये परेशानी होगी ही नहीं। आज के इस लेख में हम आपको दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
पपीता 

इस का हेयर मास्क बनाकर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस पपीते को पीस कर इसमें दही मिलाना है। इसके बाद 40 मिनट के लिए मास्क को बालों में लगा लें। 40 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। कुछ ही वॉश में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock

नारियल का तेल

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान तरीका होता है, बालों में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना। इसके लिए बस आपको बाल धोने से एक घंटे पहले नारियल के तेल से बालों की मसाज करनी है। 

4 of 5
दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों पर लगाना काफी आसान होता है। इसके लिए बस बालों में सही से फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

दही

दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी दही में एक चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग सही से मिलाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें