फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है मेथी दाना, जानें इसके लाभ और इस्तेमाल का सही तरीका

Thu, 05 Dec 2024 05:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बालों में मेथी दाना इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो पहले इसका सही तरीका जान लें। ये बालों की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में मेथी इस्तेमाल करने के फायदे - फोटो : Freepik.com
Hair Care Tips: प्रदूषण भरे इस माहौल में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए, बालों का झड़ना, रूसी का होना और बालों की चमक खोने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ भी बालों का खासतौर पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको बालों में मेथी का इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

दरअसल, मेथी दाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जैसे प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, विटामिन C, और निकोटिनिक एसिड, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह बालों की बढ़त को बढ़ावा देने, बालों के झड़ने को रोकने, और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप बिना ज्यादा सोच-विचार के अपने बालों में मेथी दाना इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बालों में मेथी इस्तेमाल करने के फायदे - फोटो : Adobe stock
बालों में मेथी इस्तेमाल करने के फायदे

मेथी दाना बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों के झड़ने को रोकता है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की बढ़त को तेज करता है। ऐसे में यदि आपके बालों की ग्रोथ रुकी हुई है तो मेथी दाना का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ मेथी के इस्तेमाल से आप स्कैल्प की रूसी खत्म कर सकते हैं। ये स्कैल्प को साफ करने का भी काम करता है।
विज्ञापन

3 of 7
बालों में मेथी इस्तेमाल करने के फायदे - फोटो : Adobe stock
दरअसल, मेथी दाना में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से बालों को नमी मिलती है, जिससे बालों का रूखापन दूर हो जाता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। 

4 of 7
मेथी दाना पेस्ट - फोटो : Freepik.com
मेथी दाना पेस्ट

इसका पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन उसे अच्छे से पीस लें और उसमें एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मेथी का पेस्ट सिर को साफ करते हुए बालों को मजबूत बनाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
मेथी दाना तेल - फोटो : Freepik
मेथी दाना तेल

यदि आपको बालों में तेल लगाने से आपत्ति नहीं है तो सबसे पहले मेथी दाने को नारियल तेल या जैतून तेल में डालकर हल्का गर्म करें। तेल को ठंडा होने पर इसे बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें। आप रात भर के लिए बालों में ये तेल छोड़ सकते हैं। सुबह उठने के बाद बाल धो लें। 
विज्ञापन

6 of 7
मेथी दाना पानी - फोटो : Freepik
मेथी दाना पानी

मेथी दाना का इस्तेमाल करने के लिए ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको सिर्फ मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को पीना है। इससे बालों की आंतरिक मजबूती बढ़ेगी और बाल मजबूत बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्तेमाल के समय रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के समय रखें ध्यान

वैसे तो मेथी दाने का उपयोग नियमित रूप से कर सकते हैं, लेकिन अगर किसी प्रकार की एलर्जी हो तो इसे बंद कर दें। मेथी दाने का सेवन या पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करना अच्छा रहता है, ताकि स्किन पर रिएक्शन न हो। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें