फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care In Winter: रूखी त्वचा से हैं परेशान तो ये नुस्खे अपनाएं, सर्दियों में भी खिल उठेगा चेहरा

Wed, 04 Dec 2024 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या आम हो जाती है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों और सही देखभाल से आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रूखी त्वचा से हैं परेशान तो ये नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
Skin Care In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हर कोई त्वचा के रूखेपन से परेशान हो जाता है। चाहे आपकी त्वचा रूखी हो या फिर तैलीय, इस मौसम में तो त्वचा की ड्राईनेस का बढ़ना काफी आम समस्या है। इसकी वजह है लगातार सर्द हवाओं का चलना।

अभी तो सर्दी शुरू हुई है, लेकिन जैसे-जैसे जनवरी का महीना आएगा, तो कोहरा और पाला पड़ेगा। उस मौसम में त्वचा का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में यदि आप नहीं चाहते हैं कि आपकी त्वचा ड्राई बनी रहे तो आपको अभी से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा को रखें मॉइश्चराइज - फोटो : Adobe stock
त्वचा को रखें मॉइश्चराइज

अपनी त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। यदि आप इस मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो त्वचा का रूखापन बढ़ता जाएगा। कई बार तो रूखापन इतना बढ़ जाता है कि स्किन पर पपड़ी तक जमने लगती है और खुजलाने पर खून आ जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है जरूरी

बहुत से लोगों को लगता है कि सर्दियों के मौसम में उन्हें सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को काफी हानि पहुंचाती हैं। ऐसे में इस मौसम में भी 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा हानिकारक यूवी किरणों से बची रहे। 

4 of 7
स्किन केयर को बदलें - फोटो : Adobe stock
स्किन केयर को बदलें

हर मौसम में अलग तरह से स्किन केयर किया जाता है। जैसे कि इस मौसम में रात के समय में भी त्वचा को मॉइश्चराइज करें, ताकि रात में आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहे। इस मौसम में ज्यादातर त्वचा को हाइड्रेट रखने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए, ताकि आपकी त्वचा खिली-खिली और मुलायम रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
सही स्क्रब चुनें - फोटो : Adobe stock
सही स्क्रब चुनें

इस मौसम में आपको त्वचा एक्सफोलिएट करने की भी काफी जरूरत है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए स्किन टाइप के हिसाब से ही स्क्रब का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे और हाथ-पैरों से डेड स्किन निकल जाए। ऐसा करने से आपकी त्वचा दमकती रहेगी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
गर्म पानी का इस्तेमाल न करें - फोटो : iStock
गर्म पानी का इस्तेमाल न करें

लगभग सभी लोग इस मौसम में गर्म पानी से ही नहाते हैं। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि जितना तेज गर्म पानी से आप नहाएंगे, उतनी ही आपकी त्वचा ड्राई हो जाएगी। ऐसे में हमेशा ठंडे पानी से ही नहाएं। यदि आपको ज्यादा ही ठंड लगती है तो एकदम हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा रूखी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भरपूर पानी पिएं - फोटो : Freepik.com
भरपूर पानी पिएं

सर्दियों में भी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह त्वचा की अंदरूनी नमी बनाए रखता है। पानी कम पीने की वजह से त्वचा ड्राई होने लगती है और डेड स्किन भी बनने लगती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें