फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बारिश में हो सकता है सिर पर फंगल इंफेक्शन, ऐसे करें बचाव

Wed, 19 Jul 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश में भीगने से आपके स्कैल्प में भी फंगल इंफेक्शन हो गया है तो इन तरीकों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
HAIR - फोटो : Istock
Hair Care Tips: मई और जून की भीषण गर्मी के बाद अब बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से अब लोगों को परेशानी होने लगी है। जगह-जगह पानी भर रहा है। बारिश में भीगने से स्किन पर तो इंफेक्शन की संभावना बढ़ ही जाती है, इसके अलावा स्कैल्प में पर भी कई तरीके की परेशानियां सामने आने लगती हैं।

दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि बारिश के मौसम में होने वाली नमी, गीली मिट्टी और लागातार हो रही बारिश स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन की समस्या पैदा करती है। अगर इसका ध्यान शुरुआत में ना रखा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। इस फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए या तो आप पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर सकते हैं या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस इंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको फंगल इंफेक्शन को दूर करने के कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
hair wash - फोटो : istock
बालों को रखें साफ

बारिश के मौसम में हमेशा अपने बालों को साफ रखें। अगर बाल गंदे होंगे तो इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहेगा। ऐसे में कोशिश करें कि बारिश में भी बाल कम से कम दो से तीन बार धोएं ताकि बाल साफ रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
coconut oil
नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप नारियल के तेल में कुछ मेथी के दाने मिलाकर उसे अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी। 

4 of 5
नीम के फायदे - फोटो : iStock
करें नीम का इस्तेमाल

नीम में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार होते हैं। अगर आपके सिर में भी फंगल इंफेक्शन की समस्या है तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसमें हल्का सा नींबू मिलाएं। आप इस पेस्ट को अपने स्कैल्प में लगाकर छोड़ दें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair fall - फोटो : istock
ऐसे करें फंगल इंफेक्शन की पहचान

बहुत से लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि उनके सिर में फंगल इंफेक्शन है। इसके लक्षण नॉर्मल स्किन इंफेक्शन से काफी अलग होते हैं। सिर में फंगल इंफेक्शन होने पर स्कैल्प में छोटे-छोटे फोड़े हो जाते हैं। स्कैल्प पर मोटी, लाल और चिपचिपी परत हो जाती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें