फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Shiny Hair: बालों की चमक रहेगी ताउम्र बरकरार, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान

Mon, 12 Aug 2024 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ताउम्र अपने बालों की चमक बरकरार रखना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
Tips For Shiny Hair: प्रदूषण, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान का सीधा असर हमेशा लोगों की सेहत पर पड़ता है। ये तीनों ही चीजें आंतरिक सेहत के साथ-साथ बाहरी त्वचा और बालों पर भी काफी गलत प्रभाव डालती हैं। इनकी वजह से त्वचा काफी डल होने लगती है और बालों के साथ भी तमाम तरह की दिक्कतें सामने आने लगती है।

त्वचा का ध्यान तो हम रख लेते हैं, लेकिन अक्सर बालों की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता। इसी वजह से धीरे-धीरे बालों की चमक भी खोने लगती है।

ऐसे में अगर आप ताउम्र अपने बालों की चमक बरकरार रखना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अपने बालों की चमक को ताउम्र बरकरार रख सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको भी इन बातों से रूबरू कराते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
सही हो शैंपू और कंडीशनर

अक्सर लोग बस ब्रांड का नाम और उसका एड देखकर अपने लिए शैंपू और कंडीशनर खरीद लेते हैं। जबकि आपको शैंपू और कंडीशनर खरीदने से पहले अपने बालों के टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही आपका शैंपू और कंडीशनर हमेशा सल्फर मुक्त होना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
रोज न करें मालिश

लोगों में ये गलतफहमी है कि हर रोज तेल मालिश करने से बालों में चमक आती है। जबकि ये बालों को अंदर से कमजोर करता है। आपको बस हफ्ते में एक बार तेल मालिश करनी है। इसके लिए आप नारियल, बादाम, जैतून, या अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

4 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
पानी हो ठंडा

मौसम बदलने के साथ-साथ लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से त्वचा के साथ-साथ बाल भी डैमेज होते हैं। ऐसे में हमेशा ठंडे पानी से ही बालों को धोएं। गर्म पानी बालों को रूखा बना सकता है, जबकि ठंडा पानी बालों के क्यूटिकल्स को बंद कर देता है, जो बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
केमिकल्स से रहें दूर

अपने बालों पर ज्यादा हीटिंग टूल्स और केमिकल्स का उपयोग न करें, क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनकी वजह से ही बालों की चमक खो जाती है। ये बालों की चमक को दूर कर देते हैं। ऐसे में जितना हो सके, इन चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन

6 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
DIY हेयर मास्क रहेगा परफेक्ट

अगर आप होममेड चीजों पर भरोसा करते हैं तो घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप शहद, दही, अंडा, और एलोवेरा जैसी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : Freepik
हेयर स्प्रे हो सही

अक्सर हम दूसरों की देखा-देखी ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसकी वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में अगर आप हेयर स्प्रे का उपयोग करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसमें प्राकृतिक चमक बढ़ाने वाले तत्व हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें