फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों की देखभाल से जुड़ीं ये 5 बाते हैं झूठ, जिन्हें आज तक आप मान रहे थे सच

Wed, 03 Oct 2018 11:28 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hair straightening
सुंदर और आकर्षक बाल की ख्वाहिश भला किसे नहीं होती। इसके लिए लोग दादी के नुस्खों से लेकर तमाम हेयरट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इस सबसे भी कोई फायदा नहीं हुआ। क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की क्यों तमाम तरीके अपनाने के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलते। दरअसल हम बहुत सारी ऐसी हेयर टिप्स को फॉलो करते हैं जो सिर्फ मिथक हैं। उनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। आगे की स्लाइड्स में जानिए बालों से जुड़े कुछ मिथक और उनकी हकीकत...
विज्ञापन

2 of 6
हेयर कंडीशनर
मिथक- रोज कंडीशनर लगाने से होता है नुकसान
आपने बहुत बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि इतना कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं किया करो। ये आपके बाल को ऑयली बनाता है। ये सब सुनने के बाद आप कंडीशनर का इस्तेमाल कम भी कर देते होंगे लेकिन सच्चाई इससे उलट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महज एक गलत धारणा के अलावा और कुछ भी नहीं है। आपके बालों को कंडीशनिंग की जरूरत होती है।
विज्ञापन

3 of 6
ds - फोटो : getty images
मिथक- जल्दी-जल्दी बाल धोने पर कमजोर हो जाते है बाल
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि जल्दी जल्दी बाल धोने पर बाल कमजोर हो जाते हैं तो ऐसा नहीं है। आपको बता दें सिर गंदा होने पर बाल ज्यादा झड़ते हैं जबकि रेगुलर शैंपू करने से कम। जो लोग बाहर काम करते हैं या फिर जिन्हें पसीना ज्यादा आता है उन्हें रोजाना शैंपू करना चाहिए।

4 of 6
shampoo
मिथक- बालों के लिए एक्स्ट्रा प्रोटीन वाले शैंपू या लोशन
आपने देखा होगा मार्केट में कई शैंपू एक्स्ट्रा प्रोटीन होने का दावा करते हैं। हां हमारे बालों को प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन वो आपको प्रोटीन युक्त शैंपू से नहीं मिलता, क्योंकि शैंपू बालों की बाहरी सतह को साफ करता है इसका प्रोटीन बालों के अंदर नहीं जाता। बालों के प्रोटीन के लिए आपको अपनी खान-पान में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
hair oil
मिथक- मजबूत बालों के लिए रोजाना तेल लगाएं
तेल लगाना हमारे बालों के लिए अच्छा होता है, लेकिन यह सही नहीं है कि रोजाना तेल लगाएं। यह हमारे बालों को भारी और गंदा कर देता है। कई बार आपने सुना होगा तेल लगाने से बाल लंबे होते हैं यह भी सिर्फ एक मिथक है। हां हेयर वॉश करने से कुछ देर पहले तेल लगाना अच्छा होता है। ये आपके बालों में लुब्रिकेशन और चमक लाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
haircut
बार-बार बाल कटवाना ठीक नहीं
बालों को लेकर सबसे  गलत धारणा ये है कि बार-बार बालों में कैंची नहीं लगवानी चाहिए। याद रखें आप दादी, नानी के जमाने में नहीं जी रही हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण में जरूरी है बालों की नियमित तौर पर कटिंग करवाएं। सामान्यत: बालों की 8-10 हफ्ते के बाद कटिंग करवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें