फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: चाहिए जया किशोरी जैसे लंबे और घने बाल तो उन्हीं के घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा फायदा

Wed, 20 Mar 2024 02:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जया किशोरी की तरह खूबसूरत लंबे और काले घने बाल चाहते हैं तो कुछ उन्हीं के द्वारा बताए गए नुस्खों को अपनाएं। 
विज्ञापन
1 of 5
jaya kishori - फोटो : instagram
Hair Care: आज के समय में मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अगर सिर्फ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो इंस्टा पर उन्हें तकरीबन 8 मिलियन से ज्यादा ही लोग फॉलो करते हैं। लोगों को उनकी बातें काफी पसंद आती हैं। उनके विचार आजकल के युवाओं को काफी प्रेरित कर रहे हैं। खासतौर पर उनकी सादगी लोगों को आकर्षित करती है।

राजस्थान में जन्म लेने वाली जया किशोरी की लाइफ से काफी लोग इंस्पायर होते हैं और उनके बारे में जानने की भी इच्छा रखते हैं। लोग उनकी खूबसूरती के बारे में जानना चाहते हैं। जया किशोरी के बाल बेहद खूबसूरत हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको उनके लंबे, घने काले बालों का राज बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी उन्हीं की तरह घरेलू नुस्खे अपनाकर काले, घने, लंबे बाल पा सकें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
जया किशोरी - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में जया किशोरी ने अपने खूबसूरत बालों का राज बताया था। उन्होंने साफ तौर पर ये कहा था कि वो किसी तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स को अपने बालों में नहीं लगाती हैं। अगर आप भी जया किशोरी की तरह लंबे बाल पाना चाहती हैं, तो उन्हीं की तरह घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लगाती हैं एलोवेरा जेल

उन्होंने एक बार बताया था कि बालों को मुलायम बनाने के लिए वो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। इससे बालों में ना सिर्फ चमक आती है बल्कि बालों से संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। 

4 of 5
coconut oil
नारियल का तेल

अपने बालों की नमी बरकरार रखने के लिए जया किशोरी बालों में गुनगुना नारियल का तेल लगाती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो बालों के विकास से मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करती हैं ग्रीन टी का सेवन

बालों के विकास के लिए जया किशोरी ग्रीन टी का सेवन करती हैं। इससे शरीर के साथ-साथ बालों की भी कई परेशानियां दूर होती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें