फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Mon, 04 Sep 2023 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत और शाइनी बनेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
hair care - फोटो : istock
Hair Care: ये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और शाइनी रहें। खासतौर पर अगर महिलाओं की बात करें तो हर महिलाओं की खूबसूरती में लंबे और घने बालों से चार चांद लग जाते हैं पर, आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर होने लगे हैं। इसी वजह बालों में कई तरह की परेशानी सामने आने लगी हैं।

इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन कई बार इसका कोई फायदा नहीं मिलता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है तो आइए आपको ये हेयर मास्क बनाना सिखाते हैं ताकि आपके बाल भी घर पर ही मजबूत बन सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दही
हेयर मास्क बनाने के लिए सामान
  • एक कटोरी दही
  • दो चम्मच कॉफी पाउडर
  • तीन चार चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  • एक छिला हुआ केला
विज्ञापन

3 of 7
दही - फोटो : iStock
मास्क बनाने की विधि

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केले का गूदा डालें।

4 of 7
hair wash - फोटो : istock
इसके बाद इस मिक्सचर को सही से मैश करें। आप चाहें को इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से फेंट सकते हैं ताकि इसका मास्क सही से लगा पाएं। अब शैंपू करने से पहले इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। आधे घंटे के बाद सिर को शैंपू से धोकर साफ कर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
लंबे और घने बाल - फोटो : istock
हेयर मास्क का फायदा

आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसे मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

6 of 7
Aloe vera - फोटो : Pixabay
इसके अलावा कॉफी आपके बालों को मुलायम बनाने का काम करती है। एलोवेरा बालों को शाइनी और मजबूत करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केले - फोटो : अमर उजाला
केले में मौजूद कई पोषक तत्व बालों की ड्राईनेस को खत्म करते हैं। आप एक बार इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में असर देखने लगेंंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें