तरबूज और ब्लूबेरी फेस पैक
- फोटो : Ai generated
तरबूज फेस पैक
तरबूज त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके गूदे को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिल सकती है, साथ ही इसके गूदे को सीधे चेहरे पर लगाएं या टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करने में सहायक हो सकता है। ब्लूबेरी और दही को मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।