बेदाग, निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम ना जानें क्या-क्या जोर आजमाइश करते रहते हैं। पार्लर में घंटों बर्बाद करते हैं, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पैसे फूंक देते हैं, चेहरे पर दस तरह के पैक्स लगाकर एक्स्पेरिमेंट करते रहते हैं। पर क्या आपको पता है कि स्वस्थ त्वचा के लिए सिर्फ उसकी बाहरी देखभाल काफी नहीं?
अगर आपको दमकता चेहरा चाहिए तो शरीर के अंदर की गंदगी साफ करनी जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।