How to Get Ready for Vat Savitri Vrat: यदि आप भी आज वट सावित्री व्रत रही हैं और आपके पास तैयार होने का समय नहीं बचा है तो इन टिप्स को फॉलो करके तुरंत तैयार हों।
विज्ञापन
1 of 6
इन टिप्स को फॉलो करके झटपट हों तैयार
- फोटो : अमर उजाला
How to Get Ready for Vat Savitri Vrat: आज का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज देशभर में वट सावित्री पूजा का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छुड़ा लिया था, बस तभी से ये व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं खूब सज-संवर कर अपने पति की तरक्की और लंबी उम्र के लिए पूजा-अचर्ना करती हैं।
यदि आप भी आज ये व्रत रख रही हैं, लेकिन आपके पास सजने का समय नहीं है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको आसान तरह से तैयार होने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप भी झटपठ तैयार होकर अपना जलवा बिखेर सकें।
विज्ञापन
2 of 6
जल्दी से करें आउटफिट का चयन
- फोटो : instagram
जल्दी से करें आउटफिट का चयन
पूजा में पहनने के लिए आपका आउटफिट भले ही नया न हो, लेकिन वो खास होना चाहिए। इसके लिए सूट या साड़ी जो भी पहननी है उसे निकाल कर प्रेस कर लें। ध्यान रखें कि इस सूट या साड़ी का रंग शुभ होना चाहिए। पूजा के लिए लाल, पीला और हरा रंग सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इन्हीं तीन रंगों का आउटफिट वट सावित्री की पूजा में पहनें।
विज्ञापन
3 of 6
ज्वेलरी है जरूरी
- फोटो : instagram
ज्वेलरी है जरूरी
आपके इस सिंपल लुक को कंप्लीट करने के लिए सही ज्वेलरी का चयन अवश्य करें। गलत ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ देगी। आजकल मिनिमल ज्वेलरी कैरी करने का ट्रेंड है। इसलिए कोशिश करें कि ज्वेलरी पहनें तो जरूर लेकिन इसे हल्का ही रखें।
4 of 6
करें हल्का मेकअप
- फोटो : Adobe stock
करें हल्का मेकअप
गर्मी का मौसम है, ऐसे में ज्यादा हैवी मेकअप के पीछे नहीं भागें। उसकी जगह मिनिमल मेकअप को प्राथमिकता दें। इसके लिए चेहरे पर बीबी क्रीम या लाइट फाउंडेशन लगाएं और उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके बाद ब्लश, हाइलाइटर, काजल लगाएं। चाहें तो आईशैडो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कैसी हो लिपस्टिक
- फोटो : Adobe stock
कैसी हो लिपस्टिक
अपने इस पूजा लुक के लिए लिपस्टिक का चयन सोच के करें। यदि आपका आउटफिट डार्क रंग का है, तो लिपस्टिक हल्की रखें, वरना आप लिपस्टिक भी डार्क रंग की चुन सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ये लंबे सम तक टिकने वाली होनी चाहिए, वरना आपको ही परेशानी होगी।
बिंदी, सिंदूर, बिछिया और मंगलसूत्र है सबसे जरूरी
- फोटो : instagram
बिंदी, सिंदूर, बिछिया और मंगलसूत्र है सबसे जरूरी
पूजा में बैठने से पहले इन चीजों को चेक कर लें कि आपने बिंदी, सिंदूर, बिछिया और मंगलसूत्र कैरी किया है या नहीं। ये चारों ही चीजें सुहाग की निशानी होती है, जिसे किसी भी ऐसी पूजा में पहनकर बैठना बेहद जरूरी होता है, जो पति के लिए की जा रही हो। इसलिए इन चीजों को कतई न भूलें।